पुलहातु में मारपीट, महिला जख्मी

Published at :02 Feb 2016 6:36 AM (IST)
विज्ञापन
पुलहातु में मारपीट, महिला जख्मी

चाईबासा : पुलिसकर्मी बिरसा खेस ने सोमवार को अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर पुलहातु स्थित पड़ोसी रुमा देवी पर हमला कर दिया. इसमें उसके सिर में चोट आयी है. बसंत पासवान की पीड़ित पत्नी रूमा देवी ने बताया कि बिरसा खेस कीबेटियों के साथ उसने अपने बेटे को बात करने से मना किया […]

विज्ञापन

चाईबासा : पुलिसकर्मी बिरसा खेस ने सोमवार को अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर पुलहातु स्थित पड़ोसी रुमा देवी पर हमला कर दिया. इसमें उसके सिर में चोट आयी है. बसंत पासवान की पीड़ित पत्नी रूमा देवी ने बताया कि बिरसा खेस कीबेटियों के साथ उसने अपने बेटे को बात करने से मना किया था.

जिसे लेकर दोनों परिवारों के बीच झगड़ा शुरु हुआ था. दो दिन पहले भी इसे लेकर हाथापाई हुई थी. आज सुबह फिर से बिरसा अपनी पत्नी व तीन बेटियों के साथ उसके घर आ धमका. सभी ने मिलाकर रुमा की बेटी को मारना चाहा. बीच-बचाव में आने पर उन्होंने लाठी डंडे से उसकी पिटाई कर दी. जिसके बाद बिरसा के परिवार वालों ने उसके घर पर पत्थराव किया. सदर थाना में शिकायत करने पर मामले को रफा-दफा करने का दबाव बनाया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola