पांच वर्षीय बच्ची समेत 10 घायल

सोनुवा : सोमवार दोपहर करीब तीन बजे सोनुवा–लोढ़ाई मुख्य सड़क पर गोंडासाई गांव के पास एक छोटा हाथी वाहन पलटने से पांच वर्षीय बच्ची समेत दस महिलाएं घायल हो गयी. घायलों को आनन-फानन में ग्रामीणों की मदद से सोनुवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. सूचना मिलने के बाद सोनुवा पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर […]
सोनुवा : सोमवार दोपहर करीब तीन बजे सोनुवा–लोढ़ाई मुख्य सड़क पर गोंडासाई गांव के पास एक छोटा हाथी वाहन पलटने से पांच वर्षीय बच्ची समेत दस महिलाएं घायल हो गयी. घायलों को आनन-फानन में ग्रामीणों की मदद से सोनुवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. सूचना मिलने के बाद सोनुवा पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर वाहन जब्त कर लिया है. जानकारी के अनुसार वाहन संख्या जेएच05बीई 2553 सोमवार को बांसकटा में लगने वाले साप्ताहिक हाट से यात्रियों को लेकर सोनुवा लौट रहा था. वाहन गोंडासाई के पास अनियंत्रित होकर पलट गयी.
वाहन पलटने से सोनुवा के तैरा गांव की चांदमनी बोदरा (25), बालेमा दिगी (25) व उसकी पांच वर्षीय बेटी सुरू दिगी, सोना बोदरा (60), चुटिया गांव की बिरांग हांसदा (50), कुपीड़ गांव की लीलमनी माझी (35), कुईड़ा गांव की बिरांग केराई(40), चमकपुर गांव की द्रोपदी महतो (60), चक्रधरपुर के जोमरो गांव की जयंती बोदारा (25), करूवां गांव की सुकुरमनी केराई (22) घायल हो गयी. समाचार लिखे जाने तक सभी का ईलाज सोनुवा स्थित अस्पताल में चल रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




