समाज उत्थान के लिए शिक्षा जरूरी

Published at :01 Feb 2016 5:58 AM (IST)
विज्ञापन
समाज उत्थान के लिए शिक्षा जरूरी

चक्रधरपुर : रविवार को बोड़दा पुल के समीप झारखंड पान-तांती कल्याण समिति की ओर से वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में स्व राम गुलाब पान के धर्मपत्नी श्रद्धामनी देवी व विशिष्ट अतिथि में मिश्रीलाल तांती, प्रदेश संगठन सचिव गोपीचंद तांती, उमा शंकर तांती, क्षेत्र सचिव गोविंद […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : रविवार को बोड़दा पुल के समीप झारखंड पान-तांती कल्याण समिति की ओर से वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में स्व राम गुलाब पान के धर्मपत्नी श्रद्धामनी देवी व विशिष्ट अतिथि में मिश्रीलाल तांती, प्रदेश संगठन सचिव गोपीचंद तांती, उमा शंकर तांती, क्षेत्र सचिव गोविंद तांती, हेमंत कुमार तांती, हरिश तांती आदि उपस्थित थे.

कार्यक्रम का शुभारंभ स्व राम गुलाब पान के तसवीर पर माल्यार्पण व रघुपति राघव राजा राम गान से हुआ. इसके बाद सामाजिक कार्यकर्ता स्व मुकुंद राम तांती, स्व वृंदावन पातर, स्व रॉवट दास, स्व पिंताबंर दास, स्व प्रधान मलुवा, स्व हरी दास, स्व लक्ष्मीधर दास की आत्माशांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में शत्रुघ्न पान, दुशासन पान, सुरेश तांती, प्रदीप तांती, मिथुन तांती, सुमित तांती समेत काफी संख्या में समाज के लोगों का सराहनीय योगदान रहा. इस मौके पर काफी संख्या में पान-तांसी समाज के महिला-पुरुष व बच्चे शामिल थे.

समाज की उत्थान के लिए शिक्षित होना जरूरी : श्रद्धामनी देवी
मिलन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्रद्धामनी देवी ने कहा कि समाज की उत्थान के लिए शिक्षित होना जरूरी है. शिक्षा से ही समाज को नये रास्ता दिखा सकते है. उन्होंने कहा कि समाज के सभी लोग एकजुट हो कर रहे. एकजुट से ही समाज ही हर परेशानियां दूर होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola