न्याय मिलने तक अपनी लड़ाई जारी रखेंगे पारा शिक्षक : संघ

चाईबासा : न्याय जबतक हमें नहीं मिलता तबतक उच्च न्यायालय में मुकदमा लड़ते रहेंगे. यह निर्णय रविवार को टेट पास पारा शिक्षक संघ ने गांधी टोला में आयोजित संयुक्त बैठक में लिया गया. बैठक में रांची हाईकोर्ट में पारा शिक्षकों की सीधी नियुक्ति (समायोजन) को लेकर दायर केस पर चर्चा की गयी. 18 दिन से […]
चाईबासा : न्याय जबतक हमें नहीं मिलता तबतक उच्च न्यायालय में मुकदमा लड़ते रहेंगे. यह निर्णय रविवार को टेट पास पारा शिक्षक संघ ने गांधी टोला में आयोजित संयुक्त बैठक में लिया गया. बैठक में रांची हाईकोर्ट में पारा शिक्षकों की सीधी नियुक्ति (समायोजन) को लेकर दायर केस पर चर्चा की गयी. 18 दिन से राजभवन के समक्ष धरना पर बैठी टेट पास पारा शिक्षक प्रतिनिधिमंडल के साथ शिक्षा सचिव अराधना पटनायक के साथ हुई वार्ता पर भी विचार-विमर्श किया गया. सरकार ने तीन माह में सकारात्मक कार्रवाई का आश्वसन दिया है.
इसे देखते हुए समय खत्म होने के बाद नयी रणनीति बनाने का निर्णय लिया गया. अध्यक्ष शंकर गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विजय प्रताप, विकास कुमार, रतन कुमार, संजीव डे, सुखलाल दासव्य, वरूण ठाकुर, विपिन चंद्र करजी, सुमित प्रधान, अनिल कुमार प्रधान, सालेन पाट पिंगुवा, गायत्री कुमारी, जुबिलियन पूरती, चुम्बरू तामसोय, सुफांती देवी, बलभद्र महतो, प्रमिला कुमारी, विकास चंद्र प्रधान, दीपक कुमार महतो, अराधना प्रसाद, पितवास महतो, पार्वती देवगम, कृष्णा सिंह, लक्ष्मी करजी, इंतु जोजोवर, उर्मिला कुमारी समेत अन्य पारा शिक्षक उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




