पोडंगेर. शव तक नहीं पहुंच सकी पुिलस

Published at :31 Jan 2016 6:25 AM (IST)
विज्ञापन
पोडंगेर. शव तक नहीं पहुंच सकी पुिलस

मृतक पादरी नहीं थाना पहुंच कर पादरी ने जिंदा होने का दिया सबूत चाईबासा : बंदगांव थाने के पोडंगेर में माओवादी व पीएलएफआइ के बीच शुक्रवार हुई मुठभेड़ में जिस व्यक्ति की मौत हुई है वह सेरेंग्दा चर्च के पादरी सामुएल कंडूलना नहीं है. अफवाह की सूचना पाकर पादरी सुबह बंदगांव थाना पहुंचे. अपने सकुशल […]

विज्ञापन

मृतक पादरी नहीं

थाना पहुंच कर पादरी ने जिंदा होने का दिया सबूत
चाईबासा : बंदगांव थाने के पोडंगेर में माओवादी व पीएलएफआइ के बीच शुक्रवार हुई मुठभेड़ में जिस व्यक्ति की मौत हुई है वह सेरेंग्दा चर्च के पादरी सामुएल कंडूलना नहीं है. अफवाह की सूचना पाकर पादरी सुबह बंदगांव थाना पहुंचे. अपने सकुशल होने की सूचना पुलिस को दी.
उधर घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस व सीआरपीएफ की टीम शनिवार की सुबह पोडंगेर में कांबिंग किया. पैदल जाने के कारण दल देर शाम सुरक्षा बल पोडंगेर पहुंचे. खबर लिखे जाने तक दल को शव नहीं मिल पाया था. कांबिंग के दौरान दल को कुछ सफलता मिलने की सूचना है. दूसरी ओर घटना के बाद माओवादी व पीएलएफआइ के कैडर क्षेत्र छोड़ चुके है.
बंदगांव थाना के अति नक्सल प्रभावी क्षेत्र पोडंगेर में माओवादी और पीएलएफआइ के बीच वर्चस्व की लड़ाई की बात पुरानी है. शुक्रवार को दोनों ओर से सैकड़ों राउंड गोली चलने की सूचना आयी थी.
फायरिंग लगभग तीन घंटे तक चली. फायरिंग में सेरेंग्दा चर्च के पादरी सामुएल कंडूलना को गोली लगने की अफवा सामने आयी. हालांकि शनिवार को पादरी ने पुलिस के सामने उपस्थित होकर सकुशल होने की बात बतायी. 16 जनवरी की देर रात पंचायत समिति सदस्य भेलेंटिन टोपनो के साथ पीएलएफआइ नक्सलियों द्वारा मारपीट की भी घटना को अंजाम िदया जा चुका है.
मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है. इस प्राथमिकी के 10 िदन बाद एक और मामला पीएलएफआइ नक्सलियों के िखलाफ श्रीजंग गांव के मुंडा के भतीजे की हत्या के विरोध में दर्ज किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola