बैंगटागर . ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य को रोका, जिप सदस्य रानी गागराई ने कहा

Published at :31 Jan 2016 6:22 AM (IST)
विज्ञापन
बैंगटागर . ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य को रोका, जिप सदस्य रानी गागराई ने कहा

ठेकेदार व जेइ पर दर्ज होगा मामला बंदगांव : कराइकेला थाना के बैंगटागर गांव में जिप सदस्य रीना गागराई एवं ओटार की मुखिया सुखमती जोंको के नेतृत्व में सेकड़ों ग्रामीणों ने कराइकेला से ओटार तक बन रही सड़क के निर्माण कार्य को अनियमता के कारण रोक दिया. मौके पर जिप सदस्य ने कहा कि अनियमता […]

विज्ञापन

ठेकेदार व जेइ पर दर्ज होगा मामला

बंदगांव : कराइकेला थाना के बैंगटागर गांव में जिप सदस्य रीना गागराई एवं ओटार की मुखिया सुखमती जोंको के नेतृत्व में सेकड़ों ग्रामीणों ने कराइकेला से ओटार तक बन रही सड़क के निर्माण कार्य को अनियमता के कारण रोक दिया.
मौके पर जिप सदस्य ने कहा कि अनियमता को लेकर ठेकेदार व जेइ पर मामला दर्ज किया जायेगा.
ग्रामीणों ने ठेकेदार के मुंशी को कहा कि इंजीनियर की उपस्थिति में ही सड़क निर्माण कार्य कराया जाये. जिप सदस्य रीना गागराई ने कहा कि डेढ़ वर्षों से सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है. सड़क निर्माण में अनियमितता एवं मजदूरी दर 130 रुपये भुगतान किया जा रहा है.
ग्रामीणों ने मांग की है कि न्यूनतम मजदूरी दर भुगतान किया जाये व गुणवत्तापूर्वक सड़क निर्माण करें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola