चेन पुलिंग करने वालों पर कसेगा शिकंजा

Published at :29 Jan 2016 6:35 AM (IST)
विज्ञापन
चेन पुलिंग करने वालों पर कसेगा शिकंजा

चक्रधरपुर : रेल यात्री व संपत्ति सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने, जवाबदेही सुनिश्चित करने और अपने कर्तव्य के प्रति उत्तरदायी जैसे महत्वपूर्ण विषय पर रेल मंडल मुख्यालय के आरई कॉलोनी आरपीएफ बैरक में गुरुवार को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) का सुरक्षा सेमिनार आयोजित किया गया. सेमिनार में वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त रफीक अहमद अंसारी […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : रेल यात्री व संपत्ति सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने, जवाबदेही सुनिश्चित करने और अपने कर्तव्य के प्रति उत्तरदायी जैसे महत्वपूर्ण विषय पर रेल मंडल मुख्यालय के आरई कॉलोनी आरपीएफ बैरक में गुरुवार को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) का सुरक्षा सेमिनार आयोजित किया गया. सेमिनार में वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त रफीक अहमद अंसारी ने सुरक्षा बलों को कई दिशा निर्देश दिये.

\इस दौरान रेल से जुड़ी विभिन्न आपराधिक मामलों की समीक्षा की गयी. साथ ही रेल खंडों में बिना उचित कारण के अनाधिकृत रूप से अलार्म, चेन पुलिंग, रेल गाड़ियों के संचालन में अनावश्यक रूप से हस्तक्षेप करने, अनाधिकृत खाद्य सामग्री बेचने वालों, यात्रियों की सुख व सुविधा में बाधा डालने वाले और रेल डिब्बा व रेल परिसर में गंदगी फैलाने, नशे की हालत में असमाजिकता फैलाने जैसी घटना पर सख्ती बरतने का निर्णय लिया गया. इस मौके पर आरपीएफ ओपी के निरीक्षक व अवर निरीक्षण एवं जवान मौजूद थे

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola