पीजी में सर्वाधिक गाेल्ड चाईबासा के नाम

Published at :28 Jan 2016 3:22 AM (IST)
विज्ञापन
पीजी में सर्वाधिक गाेल्ड चाईबासा के नाम

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय ने द्वितीय दीक्षांत समारोह के लिए दूसरी बार 2014 के टॉपरों की सूची जारी की है. सभी विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल के लिए चयनित किया गया है. सूची में स्नातक के सत्र 2011-14 व स्नाकोत्तर सत्र 2012-14 के विद्यार्थी शामिल है. 2014 की गोल्ड मेडलिस्टों की सूची में सबसे अधिक पीजी […]

विज्ञापन

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय ने द्वितीय दीक्षांत समारोह के लिए दूसरी बार 2014 के टॉपरों की सूची जारी की है. सभी विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल के लिए चयनित किया गया है. सूची में स्नातक के सत्र 2011-14 व स्नाकोत्तर सत्र 2012-14 के विद्यार्थी शामिल है. 2014 की गोल्ड मेडलिस्टों की सूची में सबसे अधिक पीजी विभाग, चाईबासा के विद्यार्थी शामिल है. कुल 21 विषय में 9 विषय के टॉपर चाईबासा पीजी विभाग के विद्यार्थी है.

दूसरे स्थान पर जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज व ग्रेजुएट कॉलेज के विद्यार्थी है. इन कॉलेज में 5-5 की संख्या में विभिन्न विषयों के टॉपर है. वहीं घाटिशला कॉलेज, वर्कर्स कॉलेज, चांडिल काशी साहू कॉलेज, चाईबासा टाटा कॉलेज के एक-एक विद्यार्थियों ने टॉप किया है. फरवरी के दूसरे सप्ताह में दीक्षांत समारोह होने की संभानाएं प्रबंधन की ओर से बतायी जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola