सरबिल में हाथियों ने मचाया उपद्रव

नोवामुंडी : प्रखंड के सरबिल गांव के जाहेखेड़ा टोली में घुस आये हाथियों ने झुंड ने उपद्रव मचाते हुए मंगल सिंह लागुरी, बीरसिंह लागुरी व मुन्ना देवगम का के घरों को तोड़ डाला. हाथियों ने घरों में रखे सामानों को भी तहस नहस कर दिया. केवल इतना ही नहीं खलियान में रखे धान को हाथी […]
नोवामुंडी : प्रखंड के सरबिल गांव के जाहेखेड़ा टोली में घुस आये हाथियों ने झुंड ने उपद्रव मचाते हुए मंगल सिंह लागुरी, बीरसिंह लागुरी व मुन्ना देवगम का के घरों को तोड़ डाला. हाथियों ने घरों में रखे सामानों को भी तहस नहस कर दिया. केवल इतना ही नहीं खलियान में रखे धान को हाथी चट गये.
हाथियों के डर से रंकी लागुरी नामक गांव युवती रात पर पेड़ पर ही बैठी रही. घटना की सूचना पाकर रेंजर आनंद बिहारी सिंह ने वनरक्षियों को जानमाल के हुए नुकसान का जांच प्रतिवेदन जल्द से जल्द देने का निर्देश दिया है. ताकि ग्रामीणों को हुए क्षति मुआवजा मिल सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




