कृष्णा गागराई पर गिरा बोतल जतायी बम होने की आशंका

चक्रधरपुर : झारखंड विकास मोर्चा के लोकसभा प्रभारी कृष्णा गागराई के ऊपर बीती रात एक बोतल गिरा. बोतल उनसे टकरा कर नीचे जा गिरी. जिसके बाद हल्की सी आग की तरह उठी. घटना के बारे में गागराई ने बताया कि बीती रात थाना रोड में एक शादी समारोह में गये थे. शादी की पार्टी जिस […]
चक्रधरपुर : झारखंड विकास मोर्चा के लोकसभा प्रभारी कृष्णा गागराई के ऊपर बीती रात एक बोतल गिरा. बोतल उनसे टकरा कर नीचे जा गिरी. जिसके बाद हल्की सी आग की तरह उठी. घटना के बारे में गागराई ने बताया कि बीती रात थाना रोड में एक शादी समारोह में गये थे.
शादी की पार्टी जिस स्थान में हो रही थी, उससे सटे खाली स्थान में वह खड़े थे. अचानक उनके ऊपर एक बोतल गिरा. श्री गागराई को वह बोतल बम लगा. हालांकि जिस स्थान पर शादी हो रही थी उस जगह के लोगों से पूछे जाने पर घटना को गलत बताया.
लोगों ने बताया कि शादी समारोह में सैकड़ों लोग उपस्थित थे. इस तरह की बात होती तो वहां भगदड़ की स्थिति मच जाती, लेकिन इस तरह की घटना होने की जानकारी एक भी व्यक्ति को नहीं है. हालांकि लोकसभा प्रभारी श्री गागराई ने चक्रधरपुर थाना प्रभारी सकल देव राम से मिल कर घटना की जानकारी दी है तथा इसकी जांच कराने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




