रैली व नुक्कड़ नाटक से दिया पहले पढ़ाई फिर विदाई का संदेश

मनोहरपुर : मनोहरपुर प्रखंड में झारखंड महिला समाख्या सोसायटी के तत्वावधान में रैली निकाली गयी. रैली के माध्यम से महिला, किशोरी व बच्चों ने पहले पढ़ाई फिर विदाई का संदेश दिया. रैली उंधन पंचायत भवन से महुलडीहा गांव तक गयी. महुलडीहा गांव पहुंची रैली ने एक सभा में तब्दील हो गयी. जहां पर महिलाओं व […]
मनोहरपुर : मनोहरपुर प्रखंड में झारखंड महिला समाख्या सोसायटी के तत्वावधान में रैली निकाली गयी. रैली के माध्यम से महिला, किशोरी व बच्चों ने पहले पढ़ाई फिर विदाई का संदेश दिया. रैली उंधन पंचायत भवन से महुलडीहा गांव तक गयी. महुलडीहा गांव पहुंची रैली ने एक सभा में तब्दील हो गयी.
जहां पर महिलाओं व किशोरियों ने पहले पढ़ाई फिर विदाई शीर्षक पर नुक्कड़ नाटक का मंचन कियाा. अभियान के दौरान प्रगति किशोरी मंच की बालिकाओं ने अंधविश्वास,मानव तस्करी रोकने के साथ-साथ बालिकाओं को शिक्षा दिलाने का संदेश दिया. इससे पूर्व सोसायटी की प्रशिक्षकों ने मौके पर उपस्थित महिलाओं को लड़कीयों के लिये पहले पढ़ाई फिर विदाई नामक कार्यक्रम पर विस्तृत चर्चा की गयी. मौके पर सीआरपी नोमिता दास,विश्वासी होरो,विलासी कंडुलना,संध्या होरो उपस्थित थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




