कोर्ट से फरार अभियुक्त का समर्पण
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Jan 2016 8:41 AM (IST)
विज्ञापन

चाईबासा : कोर्ट परिसर से फरार हुए अभियुक्त रमेश कुंकल ने शुक्रवार को सीजेएम के न्यायालय में सरेंडर कर दिया. उसे न्यायिक हरिसत में भेज दिया गया है. छेड़छाड़ के मामले में रमेश कुंकल को 2013 में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था. गुरुवार को सीजेएम कोर्ट में इस मामले में फैसला सुनाया गया. […]
विज्ञापन
चाईबासा : कोर्ट परिसर से फरार हुए अभियुक्त रमेश कुंकल ने शुक्रवार को सीजेएम के न्यायालय में सरेंडर कर दिया. उसे न्यायिक हरिसत में भेज दिया गया है. छेड़छाड़ के मामले में रमेश कुंकल को 2013 में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था. गुरुवार को सीजेएम कोर्ट में इस मामले में फैसला सुनाया गया.
उस समय आरोपी कोर्ट में था और फैसला सुनकर कोर्ट परिसर से फरार हो गया. बाद में कोर्ट की ओर से मामले में मिस केस दर्ज कराया गया. शुक्रवार को आरोपी रमेश ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया. उसे जेल भेज िदया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




