दो बोलेरो में सीधी टक्कर छह लोग घायल

जगन्नाथपुर : हाटगम्हरिया-जैंतगढ़ मुख्य सड़क स्थित माइंस करंजिया क्रशर के समीप बीती रात दो बोलेरों की सीधी टक्कर में उस पर सवार छह व्यक्ति जख्मी हो गये. जिसमें दो की हालत नाजुक बतायी जा रही है. घटना मंगलवार रात्रि लगभग 7 बजे की है. मिली जानकारी के अनुसार बोलेरो (सं. ओडी 05-6792) चाईबासा सो जोड़ा […]
जगन्नाथपुर : हाटगम्हरिया-जैंतगढ़ मुख्य सड़क स्थित माइंस करंजिया क्रशर के समीप बीती रात दो बोलेरों की सीधी टक्कर में उस पर सवार छह व्यक्ति जख्मी हो गये.
जिसमें दो की हालत नाजुक बतायी जा रही है. घटना मंगलवार रात्रि लगभग 7 बजे की है. मिली जानकारी के अनुसार बोलेरो (सं. ओडी 05-6792) चाईबासा सो जोड़ा (ओड़िशा) की ओर जा रही थी. वहीं विपरीत दिशा से आ रहे बोलेरो (सं. जेएच-05ए-1997) जैंतगढ़ से मुन्ना क्रशर की तरफ आ रही थी जिसकी सीधी टक्कर हो गयी.
घटना की जानकारी मिलते ही जगन्नाथपुर थाना पुलिस क्रशर पहुंची. घायलों को अनुमंडल अस्पताल चंपुआ ले जाया गया. दोनों बोलेरो क्षतिग्रस्त हो गयी. घायलों में पूनम पूर्ती, संजय साहू, राम मुंडा चालक अन्य दो शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




