दुष्कर्म के आरोपी को दस साल की कैद

चाईबासा : नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी लाली उर्फ जनार्धन अल्डा को जिला व अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम विजय शंकर शुक्ल की अदालत ने दस साल की कैद व पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनायी है. जुर्माना नहीं देने पर छह माह का साधारण कारावास भुगतना होगा. मंझारी के कुम्बरमटोली निवासी पीड़िता ने घटना […]
चाईबासा : नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी लाली उर्फ जनार्धन अल्डा को जिला व अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम विजय शंकर शुक्ल की अदालत ने दस साल की कैद व पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनायी है. जुर्माना नहीं देने पर छह माह का साधारण कारावास भुगतना होगा.
मंझारी के कुम्बरमटोली निवासी पीड़िता ने घटना के संबंध में 3.7.2006 को मंझारी थाने में शिकायत दर्ज करायी थी. जिसमें उसने बताया था कि 1.7.2006 की रात नौ बजे वह पड़ोस की एक युवती के साथ छऊ नृत्य देखने कायाबास मैदान गयी हुई थी. रात तीन बजे आरोपी ने पहले उसके साथ छेड़छाड़ की थी. इस दौरान निर्मल हेंब्रम नामक युवक ने आरोपी को डाट कर वहां से भगा दिया था.
कुछ देर बाद वह लघुशंका के लिये निकली तो पहले से अपने मित्र दिनेश अल्डा के साथ घात लगाये बैठे लाली उसका मुंह बंद कर खेत में ले गया था. जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया था. सुबह बेहोशी की अवस्था में वह घरवालों को खेत में मिली थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




