नदी से महिला व तालाब से पुरुष का शव मिला

Published at :06 Dec 2013 4:52 AM (IST)
विज्ञापन
नदी से महिला व तालाब से पुरुष का शव मिला

चाईबासा : कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के बारूसाई गांव के पास कोबरा नदी में बुधवार को एक महिला का शव मिला है. महिला की उम्र लगभग 35 साल बतायी जा रही है. गुरुवार को पोस्टमार्टम के लिए शव को सदर अस्पताल लाया गया. पुलिस इसे हत्या का मामला मान रही है. शव बहते हुए नदी के […]

विज्ञापन

चाईबासा : कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के बारूसाई गांव के पास कोबरा नदी में बुधवार को एक महिला का शव मिला है. महिला की उम्र लगभग 35 साल बतायी जा रही है. गुरुवार को पोस्टमार्टम के लिए शव को सदर अस्पताल लाया गया. पुलिस इसे हत्या का मामला मान रही है.

शव बहते हुए नदी के बीच एक पत्थर में अटक गया था. उधर दूसरी ओर रंगबासा के संकोसाई स्थित चांदमारी तालाब से गुरुवार को मुफ्फसिल थाने की पुलिस ने अजीत सुंडी (34) का सड़ा-गला शव बरामद किया है. सुंडी संकोसाई का ही रहने वाला था. गुरुवार को स्थानीय लोगों ने उसका शव तालाब में तैरता देख मुफ्फसिल थाने को फोन किया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola