सारंडा से विस्फोटक बरामद

किरीबुरू : सारंडा में सीआरपीएफ की 197 बटालियन, इको कंपनी व जिला पुलिस बल द्वारा चलाये गये संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने किरीबुरू थानांतर्गत चेरवालोर गांव से दो किलोमीटर आगे जंगल से तीन किलो का लिक्विड एक्सप्लोसिव बरामद किया. विस्फोटक को पहले से नक्सलियों ने जमीन के नीचे […]
किरीबुरू : सारंडा में सीआरपीएफ की 197 बटालियन, इको कंपनी व जिला पुलिस बल द्वारा चलाये गये संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने किरीबुरू थानांतर्गत चेरवालोर गांव से दो किलोमीटर आगे जंगल से तीन किलो का लिक्विड एक्सप्लोसिव बरामद किया.
विस्फोटक को पहले से नक्सलियों ने जमीन के नीचे गाड़ कर रखा था. जिसे जवानों ने गुप्त सूचना पर जमीन खोद कर निकाला व नष्ट कर दिया.
सर्च ऑपरेशन का नेतृत्व कर रहे सीआरपीएफ 197 बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी जितेंद्र कुमार ओझा ने विस्फोटक बरामदगी की पुष्टि की. उन्होंने बताया कि पूर्व में नक्सलियों ने उक्त विस्फोटक को छुपा कर रखा था. उन्होंने इस बात से इनकार नहीं किया कि अभी भी सारंडा के विभिन्न हिस्सों में विस्फोटक छुपा कर नहीं रखे गये हैं.
ज्ञात हो कि पिछले 15 दिनों के अंदर सीआरपीएफ एवं पुलिस ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन चला कर अलग-अलग क्षेत्रों से तीन लैंडमाइंस, 59 कारतूस, 16 डेटोनेटर, मेघाहातुबुरू स्थित सेलकर्मी के घर से जिलेटिन व डेटोनेटर के अलावा तीन किलो लिक्विड एक्सप्लोसिव बरामद करने में सफलता पायी है. इस सर्च ऑपरेशन में इको कंपनी के इंस्पेक्टर शाकीर मोहम्मद, सुरेश कुमार राम (थाना प्रभारी), एस के प्रधान (इंस्पेक्टर, सीआरपीएफ) व दो आइपीएस अधिकारी सुधांशु शेखर मिश्र व श्री निधि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




