डेड़ांगसाई में आग से वृद्ध दंपति की मौत

चाकुलिया : चाकुलिया सीमा से सटे पश्चिम बंगाल के बेलपहाड़ी थाना क्षेत्र स्थित डेड़ांगसाई गांव में आग लगने से वृद्ध दंपत्ती की मौत हो गयी. घटना तीन-चार दिसंबर की रात की है. आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है. फूस के घर में रूपा मांडी (75) और उनकी पत्नी मालती मांडी (65) सोये […]
चाकुलिया : चाकुलिया सीमा से सटे पश्चिम बंगाल के बेलपहाड़ी थाना क्षेत्र स्थित डेड़ांगसाई गांव में आग लगने से वृद्ध दंपत्ती की मौत हो गयी. घटना तीन-चार दिसंबर की रात की है. आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है. फूस के घर में रूपा मांडी (75) और उनकी पत्नी मालती मांडी (65) सोये हुए थे. रात में घर में अचानक आग लग गयी. आग से दोनों जल मरे.ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, मगर सफल नहीं हुए. सूचना पाकर बेलपहाड़ी पुलिस पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




