48 घंटे में नहीं लौटे तो बरखास्त

Published at :03 Dec 2013 5:56 AM (IST)
विज्ञापन
48 घंटे में नहीं लौटे तो बरखास्त

चाईबासा : मनरेगा कर्मी हड़ताल खत्म कर दो दिन में वापस काम पर नहीं आये तो उन्हें बरखास्त कर दिया जायेगा. बीडीओ अपने क्षेत्र के मनरेगा कर्मियों को मंगलवार को पहले स्पष्टीकरण मांगेंगे. इसके बाद भी काम पर नहीं लौटने पर गुरुवार को उन्हें बरखास्त कर दिया जायेगा. यह आदेश सोमवार को उपायुक्त अबुबक्कर सिद्दीख […]

विज्ञापन

चाईबासा : मनरेगा कर्मी हड़ताल खत्म कर दो दिन में वापस काम पर नहीं आये तो उन्हें बरखास्त कर दिया जायेगा. बीडीओ अपने क्षेत्र के मनरेगा कर्मियों को मंगलवार को पहले स्पष्टीकरण मांगेंगे. इसके बाद भी काम पर नहीं लौटने पर गुरुवार को उन्हें बरखास्त कर दिया जायेगा.

यह आदेश सोमवार को उपायुक्त अबुबक्कर सिद्दीख पी ने मनरेगा की समीक्षा बैठक में जारी किया. उपायुक्त ने कहा कि हड़ताल पर गये मनरेगा कर्मियों को बरखास्त कर दो दिन में सभी पदों पर कर्मियों को बहाल करने की प्रक्रिया शुरू रखें. बहाली हेतु अलग-अलग पदों के लिए सूची बनाने का भी आदेश दे दिया गया है. वहीं बीपीओ को बरखास्त करने के लिए कमिश्नर को पत्र भी लिखा गया है. क्योंकि बीपीओ की बरखास्तगी का अधिकार कमिश्नर को ही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola