कर्ज लेकर घायल छात्र का इलाज करा रहे शिक्षक

Published at :03 Dec 2013 5:55 AM (IST)
विज्ञापन
कर्ज लेकर घायल छात्र का इलाज करा रहे शिक्षक

सोनुवा : सोनुवा के बिनका प्रावि में शौचालय की दीवार गिरने से घायल छात्र अब भी टीएमएच के सीसीयू वार्ड में भर्ती है. जहां पर अब तक अस्पताल का कुल खर्चा एक लाख से अधिक हो गया है. कुछ दिन पहले शिक्षक व सामाजिक लोगों ने मदद के तौर पर करीब 20 हजार रुपये की […]

विज्ञापन

सोनुवा : सोनुवा के बिनका प्रावि में शौचालय की दीवार गिरने से घायल छात्र अब भी टीएमएच के सीसीयू वार्ड में भर्ती है. जहां पर अब तक अस्पताल का कुल खर्चा एक लाख से अधिक हो गया है.

कुछ दिन पहले शिक्षक व सामाजिक लोगों ने मदद के तौर पर करीब 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता की थी. विद्यालय के शिक्षक डोमन चंद्र महतो कर्ज लेकर बच्चे का इलाज करा रहे है. शिक्षक श्री महतो ने बताया कि उनके पास जितने रुपये थे वह खत्म हो गये है. कर्ज लेकर इलाज कराया.

लेकिन इलाज जारी होने के कारण अस्पताल में देने के लिए उनके पास पैसे नहीं है. शिक्षा विभाग भी अब तक कोई उचित कदम नहीं उठा रही है.

कल्याण विभाग विफल

घायल छह वर्षीय छात्र आकाश के इलाज के लिए बीडीओ राकेश कुमार ने डीसी को पत्र दिया था, लेकिन उधर से भी कोई मदद नहीं मिली. कल्याण विभाग से भी इलाज में सहायता के लिए अब तक कोई पहल नहीं की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola