एलइडी बल्ब से 25 % बचेगी बिजली

चक्रधरपुर : रेल मंडल मुख्यालय के कल्याण मंडप में रेलवे विद्युत (सामान्य) विभाग द्वारा मंगलवार को घरेलू प्रकाश योजना कार्यक्रम सह एलइडी बल्ब वितरण समारोह आयोजित किया गया. इसका उदघाटन मंडल रेल प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद ने एलइडी बल्ब जला कर किया. इस दौरान श्री प्रसाद ने कहा कि एलइडी बल्ब बहुत कम बिजली में ज्यादा […]
चक्रधरपुर : रेल मंडल मुख्यालय के कल्याण मंडप में रेलवे विद्युत (सामान्य) विभाग द्वारा मंगलवार को घरेलू प्रकाश योजना कार्यक्रम सह एलइडी बल्ब वितरण समारोह आयोजित किया गया. इसका उदघाटन मंडल रेल प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद ने एलइडी बल्ब जला कर किया. इस दौरान श्री प्रसाद ने कहा कि एलइडी बल्ब बहुत कम बिजली में ज्यादा रोशनी प्रदान करता है, इससे बिजली के बिल में काफी बचत होगी.
इसके उपयोग से 25 फीसदी ऊर्जा का खपत कम होगा. उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से अवासीय उपभोक्ताओं से दो सौ रुपये के बजाये 100 रुपये की रियायती दर पर मिलेगा. उन्होंने कहा कि ऊर्जा दक्षता सर्विसेज लिमिटेड (ईईएसएल) के जरिये अतिरिक्त सैकड़ों मेगावाट क्षमता बढ़ने से बचा जा सकेगा. जिसकी लागत करोड़ों में होगी. इस परियोजना ने लाखों उपभोक्ताओं को प्रभावित किया है.मौके पर वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक सत्यम प्रकाश, वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त रफीक अहमद अंसारी, वरीय मंडल वित्त प्रबंधक विजय नाथ, वरीय मंडल परिचालन प्रबंधक हरविंदर सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ आरके पाणि, वरीय मंडल कार्मिक पदाधिकारी डीएन दिग्गी, डीएमएम अजय रंजन, एसएसई (विद्युत) सुजीत कुमार आदि मौजूद थे. समारोह का संचालन एमके बेहरा और धन्यवाद ज्ञापन मंडल विद्युत अभियंता (सामान्य) बीके रुलानिया ने की.
अब रेलवे के एसएसइ देंगे एलइडी बल्ब. रेलवे के सभी वरीय अनुभाग अभियंता (विद्युत) के कार्यालयों में अब एलइडी बल्ब मिलेगा. अब सरकारी एलइडी बल्ब से रेलकर्मी के घर रौशन करेगा. यह आदेश डीआरएम श्री प्रसाद ने एसएसइ को दी. साथ ही रेलकर्मियों से घरेलू प्रकाश योजना को सफल बनाने का अपील किया.
सौ रुपये में मिला दो सौ रुपये का एलइडी बल्ब. घरेलू प्रकाश योजना कार्यक्रम के दौरान मंडल रेल प्रबंधक प्रबंधक श्री प्रसाद ने रेलकर्मियों को बाजार मूल्य से आधा दामों में एलइडी बल्ब प्रदान किया. इसमें ढाई सौ बल्ब रेल अधिकारी व कर्मचारियों को दिया गया. जबकि शेष एलइडी काउंटर के माध्यम से वितरित किये गये. चक्रधरपुर रेल मंडल में 35 हजार सरकारी एलइडी बल्ब वितरित किया जाना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




