खाना-दवा-ईलाज, सबमें मिली खामी

विधानसभा की महिला व बाल विकास समिति ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण चाईबासा : विधानसभा की महिला व बाल विकास समिति ने गुरुवार को सदर अस्पताल का दौरा किया. समिति अस्पताल की अव्यवस्थाओं को लेकर नाराज दिखी. समिति की सदस्यों ने प्रसूति वार्ड, महिला वार्ड और कुपोषण केंद्र में भर्ती मरीजों से स्वयं बात […]
विधानसभा की महिला व बाल विकास समिति ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण
चाईबासा : विधानसभा की महिला व बाल विकास समिति ने गुरुवार को सदर अस्पताल का दौरा किया. समिति अस्पताल की अव्यवस्थाओं को लेकर नाराज दिखी. समिति की सदस्यों ने प्रसूति वार्ड, महिला वार्ड और कुपोषण केंद्र में भर्ती मरीजों से स्वयं बात की.
अस्पताल के बाद टीम ने गितिलपी और केलेंडे के आंगनबाड़ी केंद्रों, दो प्राथमिक विद्यालयों, सदर प्रखंड का बुनियादी आवासीय विद्यालय, सदर अस्पताल और मंडलकारा में महिला खंड का दौरा किया.
दौरे में समिति की अध्यक्ष मेनका सरदार, विमला प्रधान, सुधा चौधरी, कुंती देवी, सिविल सजर्न डॉ अखोरी दुर्गा नंदन प्रसाद, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कामेश्वर झा समेत विभिन्न प्रखंडों की सीडीपीओ साथ थीं.
दीवारों पर मिले थूक के निशान व गंदगी
टीम ने सदर अस्पताल की चरमराई सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जतायी. अस्पताल की दीवारों पर थूकने के निशान, गंदगी, आस-पास जमे पानी, महिला वार्ड के पास बहते ड्रेन देख टीम ने सीएस को फटकार लगायी.
बिस्तरों में गंदे बेडशीट को लेकर भी सीएस को खरी-खरी सुनायी. प्रसूति वार्ड के बाहर लगे फिल्टर से पानी नहीं आ रहा था. शिकायत मिली की मरीजों को कभी खाना मिलता है तो कभी नहीं मिलता. अस्पताल में चल रहे मुख्यमंत्री दाल-भात योजना से मरीजों को खाना लेना पड़ता है.
टीम के सामने ही मरीजों ने बताया कि बुधवार को खाना नहीं मिला था और भी अब तक खाना नहीं मिला है. हालांकि अस्पताल कर्मचारियों ने बताया कि आज थोड़ी देर हो गई है. इस पर टीम ने सिविल सजर्न से रिपोर्ट मांगी है.
ऑपरेशन का घाव भरा नहीं दे दी छुट्टी
टीम जब प्रसूति वार्ड पहुंची तो वहां एक महिला बाहर बैठी रो रही थी. उससे रोने का कारण सदस्यों ने पूछा. तो महिला मरीज ने बताया कि उसका ऑपरेशन हुआ था. घाव कच्च है टांका खोलकर घवा सुखाने वाली दवा की पर्ची देकर उसे छुट्टी दे दी गई.
इसके बाद टीम ने सिविल सजर्न से सवाल किया कि महिला को ऐसी स्थिति में छुट्टी क्यों दी गई? अस्पताल में दवा उपलब्ध क्यों नहीं है? इन सवालों के संतुष्ट करने वाले जवाब नहीं मिलने से टीम ने प्रसूति विभाग की डाक्टर और सीएस को फटकार लगायी. अस्पताल की व्यवस्था से विधानसभा की टीम असंतुष्ट नजर आयी. उसने व्यापक स्तर पर सुधार का निर्देश सिविल सजर्न को दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




