छात्रावास से हटाये जायेंगे पासआउट

Published at :19 Dec 2015 8:05 AM (IST)
विज्ञापन
छात्रावास से हटाये जायेंगे पासआउट

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय ने अंगीभूत सभी कॉलेजों के छात्रवास से पास आउट विद्यार्थियों को तत्काल प्रभाव से हटाने का आदेश दिया है. आदेश में छात्रवास में अवैध तरीके से रहने वाले विद्यार्थियों को हटाने के साथ ही कॉलेज प्रभारी को समय-समय पर छात्रवास का निरीक्षण करने को कहा गया है. चेतावनी दी गयी है […]

विज्ञापन
चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय ने अंगीभूत सभी कॉलेजों के छात्रवास से पास आउट विद्यार्थियों को तत्काल प्रभाव से हटाने का आदेश दिया है. आदेश में छात्रवास में अवैध तरीके से रहने वाले विद्यार्थियों को हटाने के साथ ही कॉलेज प्रभारी को समय-समय पर छात्रवास का निरीक्षण करने को कहा गया है.
चेतावनी दी गयी है कि विवि अपने स्तर से जांच कमेटी बनाकर इसकी जांच करेगी. विवि ने यह निर्णय टाटा कॉलेज के सामान्य छात्रवास में हुई मारपीट के बाद लिया. विवि प्रबंधन ने छात्रों को निर्देश दिया है कि जिन कॉलेजों में सामान्य व एसटी विद्यार्थियों के लिये अलग-अलग हॉस्टल बने है वहां वे अपने-अपने छात्रावास में ही रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola