113 टेबुल पर होगी मतगणना

Published at :19 Dec 2015 8:02 AM (IST)
विज्ञापन
113 टेबुल पर होगी मतगणना

चक्रधरपुर : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का काउंटडाउन शुरू हो गया है. 19 दिसंबर की सुबह 8 बजे से मतपेटियां खुलने लगेंगी और हार-जीत के फैसले आने लगेंगे. 18 दिसंबर की रात चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों के लिए किसी कयामत की रात से कम नहीं गुजरी. मतगणना की प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है. शुक्रवार […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का काउंटडाउन शुरू हो गया है. 19 दिसंबर की सुबह 8 बजे से मतपेटियां खुलने लगेंगी और हार-जीत के फैसले आने लगेंगे. 18 दिसंबर की रात चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों के लिए किसी कयामत की रात से कम नहीं गुजरी. मतगणना की प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है. शुक्रवार को भी मतगणना स्थल पर तैयारी को अंतिम रूप दिया जाता रहा.

उपायुक्त, प्रेक्षक, प्रभारी, एसडीओ, सभी बीडीओ समेत अन्य तैयारी को अंतिम रूप दिये. मालूम रहे कि अनुमंडल के सातों प्रखंड की मतगणना चक्रधरपुर में ही होनी है. कुल 113 टेबुलों में सातों प्रखंड के मतों की गणना होगी. मतगणना से एक दिन पहले तक अभ्यर्थियों ने भी मतगणना का प्रवेश पत्र बनाने में लीन रहे.

चक्रधरपुर मारवाड़ी प्लस टू उच्च विद्यालय में चक्रधरपुर अनुमंडल के सभी सातों प्रखंड की मतगणना 19 दिसंबर को होगी. मतगणना के लिए तैयार टेबुलों के अनुसार बारी-बारी से गुदड़ी, आनंदपुर, गोइलेकेरा, सोनुवा, बंदगांव, चक्रधरपुर व मनोहरपुर का परिणाम सामने आयेगा.

मतगणना के टेबुल व राउंड तय कर लिये गये हैं. हर राउंड में टेबुल के अनुसार वार्ड सदस्य का परिणाम सामने आयेगा. इसके बाद पंचायत समिति सदस्य, फिर मुखिया और अंत में जिला परिषद सदस्य का परिणाम जारी होगा. चक्रधरपुर के मतों की गणना 22 टेबुलों में होगी.

12 राउंड तक गिनती चलेगी और 13वें राउंड में केवल 18 टेबुलों में गिनती होगी. यहां कुल 282 बूथों की गिनती होनी है. मनोहरपुर के मतों की गणना 14 टेबुलों में होगी. गणना 13 राउंड तक चलेगी. चौदहवें राउंड में केवल तीन टेबुलों में गिनती होगी. यहां कुल 185 के गणना होनी है. सोनुवा प्रखंड के मतों की गणना 16 टेबुलों में होगी. गणना 10 राउंड तक चलेगी. 11वें राउंड में केवल 3 टेबुलों में गिनती होगी. यहां कुल 163 बूथों की गिनती की जानी है.

गोईलकेरा प्रखंड के मतों की गणना 18 टेबुलों में की जायेगी. गणंना 8 राउंड तक चलेगी. 9वें राउंड में केवल 13 टेबुलों में गिनती की जायेगी. इस प्रखंड में कुल 139 बूथों के मतों को गिना जायेगा.

आनंदपुर प्रखंड के मतों की गणना 14 टेबुलों में की जायेगी. गणना 6 राउंड तक चलेगी. 7वें राउंड में 5 टेबुलों में गिनती होगी. इस प्रखंड के 89 बूथों की गणना की जानी है. गुदड़ी प्रखंड के मतों की गणना 14 टेबुलों में की जायेगी. कुल 5 राउंड तक गिनती होने के बाद 6वें राउंड में मात्र 1 टेबुल की गिनती की जायेगी. इस प्रखंड में कुल 71 बूथों में गिनती की जानी है.

बंदगांव प्रखंड के मतों की गणना 15 टेबुलों में की जायेगी. कुल 11 राउंड की गिनती पुरी होने के बाद 12वें राउंड में 9 बूथों के मतों को गिना जायेगा. यहां कुल 174 बूथों के मतों को गिना जायेगा. मतगणना कर्मियों को सुबह 5 बजे योगदान देने को कहा गया है. मतपेटी को लाने-ले जाने व गिनों हुए मतपत्रों को सील करने के लिए कर्मी प्रतिनियुक्त किये जा चुके हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola