पीजी भवन के बिलों की जांच
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Dec 2015 3:43 AM (IST)
विज्ञापन

कोल्हान विवि. रांची से आयी ऑडिट टीम ने खंगाले दस्तावेज चाईबासा : रांची से आयी ऑडिट टीम ने बुधवार को कोल्हान विश्वविद्यालय में वित्तीय निकासी की जांच की. टीम वित्त से जुड़ी सभी प्रकार की निकासियों की जांच कर रही है. इसमें पीजी भवन निर्माण के दौरान की गयी निकासी पर आॅडिट टीम की पूरी […]
विज्ञापन
कोल्हान विवि. रांची से आयी ऑडिट टीम ने खंगाले दस्तावेज
चाईबासा : रांची से आयी ऑडिट टीम ने बुधवार को कोल्हान विश्वविद्यालय में वित्तीय निकासी की जांच की. टीम वित्त से जुड़ी सभी प्रकार की निकासियों की जांच कर रही है. इसमें पीजी भवन निर्माण के दौरान की गयी निकासी पर आॅडिट टीम की पूरी नजर है.
जांच में टीम ने कर्मचारियों के भुगतान, अनुबंधित कर्मचारियों को देय राशि के अलावा कॉलेजों की ओर से ली गयी राशि से जुड़े दस्तावेज व बिल को खंगाला. इसमें सभी तरह के खर्च भी शामिल है. आॅडिट टीम रांची से मंगलवार शाम ही चाईबासा पहुंच चुकी थी. बुधवार की सुबह दस बजे से टीम ने कागजात की जांच शुरू की जो शाम तक जारी थी.
पांच सदस्यीय टीम की जांच में बुधवार को किसी अनियमितता के मिलने की खबर नहीं है. एक -एक योजना में निकाले गये राशि का बिल ऑडिट टीम द्वारा देखा जा रहा है. इस जांच को रुटीन माना जा रहा है और ऑडिट में गलत निकासी मिलने पर टीम इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




