टाटा कॉलेज छात्रावास में दो छात्रों की पिटाई

Published at :17 Dec 2015 3:43 AM (IST)
विज्ञापन
टाटा कॉलेज छात्रावास में दो छात्रों की पिटाई

चाईबासा : टाटा कॉलेज के सामान्य छात्रावास में बुधवार दोपहर 12 बजे टेकराहातु गांव समेत अन्य जगहों के आये दर्जन भर युवकों ने छात्रावास के दो छात्राें की पिटाई कर दी. कॉलेज की प्राचार्या कस्तुरी बोयपाई की शिकायत पर पहुंची मुफ्फसिल पुलिस ने मारपीट करने आये कुछ युवकों को हिरासत में लिया है. जबकि कुछ […]

विज्ञापन
चाईबासा : टाटा कॉलेज के सामान्य छात्रावास में बुधवार दोपहर 12 बजे टेकराहातु गांव समेत अन्य जगहों के आये दर्जन भर युवकों ने छात्रावास के दो छात्राें की पिटाई कर दी. कॉलेज की प्राचार्या कस्तुरी बोयपाई की शिकायत पर पहुंची मुफ्फसिल पुलिस ने मारपीट करने आये कुछ युवकों को हिरासत में लिया है.
जबकि कुछ युवक भाग निकले. घायल दोनों छात्र टाटा कॉलेज में पढ़ाई करते है. इस मारपीट से दोनों छात्र को गंभीर चोटे आयी है. बताया जाता है कि मंगलवार शाम टेकराहातु का एक युवक छात्रावास परिसर में नशा कर रहा था.
इसका विरोध सामान्य छात्रावास के विद्यार्थियों ने किया. उस समय वह युवक वहां से चला गया. लेकिन बुधवार दोपहर 12 बजे अचानक दर्जन भर युवक आये और छात्रावास में युवकों की धुनाई कर दिया. जिससे दोनों घायल हो गये. देर शाम तक मुफ्फसिल थाना में दोनों पक्षों के युवक मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola