संबलपुर मंडल में विकास कार्यों को लेकर 6 ट्रेनें रहेंगी रद्द

18125 राउरकेला-पुरी एक्सप्रेस 7 से 14 जून तक रद्द रहेगी.
चक्रधरपुर. संबलपुर मंडल में विकास कार्यों को देखते हुए दपू रेलवे की 6 ट्रेनें विभिन्न तिथियों में रद्द रहेंगी. दपू रेलवे ने यह जानकारी दी है. रद्द रहने वालीं ट्रेनें : 18125 राउरकेला-पुरी एक्सप्रेस 7 से 14 जून तक, 18126 पुरी-राउरकेला एक्सप्रेस 8 से 15 जून, 08169 झारसुगुड़ा-संबलपुर पैसेंजर स्पेशल 7 से 14 जून तक, 08170 संबलपुर-झारसुगुड़ा पैसेंजर स्पेशल 7 से 14 जून तक, 08171 झारसुगुड़ा-संबलपुर पैसेंजर स्पेशल 7 से 14जून तक, 08172 संबलपुर-झारसुगुड़ा पैसेंजर स्पेशल 7 से 14 जून तक.
उत्कल में सफर कर रहे युवक की तबीयत बिगड़ी
चक्रधरपुर. ऋषिकेश से पुरी चलने वाली उत्कल एक्सप्रेस में सफर कर रहे चाईबासा के यात्री की चक्रधरपुर स्टेशन में तबीयत बिगड़ गयी. उसे बेहोशी की हालत में चक्रधरपुर रेल मंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया. यात्री शिबू पान (18) चाईबासा के कुमारडुंगी ब्लॉक के छोटा रायखमन गांव का रहने वाला है. वह अपने दोस्तों के साथ मथुरा गया था. बुधवार देर रात चक्रधरपुर स्टेशन में उतरने के बाद असहज महसूस करने लगा. आरपीएफ के जवानों ने शिबू से पूछताछ करने के बाद पता चला कि गर्मी में उत्कल एक्सप्रेस के सामान्य बोगी में यात्रा के दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गयी थी. यात्री को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










