तीन दिवसीय सिंहभूम दौरे पर रहेंगे नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी
बाबूलाल मरांडी की फाइल फोटो. | Prabhat Khabar Network
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी 13 से 15 जुलाई तक सिंहभूम के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठकें करेंगे और संगठन को मजबूत बनाएंगे।
प्रतिनिधि, गुवा
आपके शहर में
झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी 13 से 15 जुलाई 2026 तक पश्चिमी एवं पूर्वी सिंहभूम जिले के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे. जारी कार्यक्रम के अनुसार इस दौरान वे भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे तथा विभिन्न स्थानों पर संगठनात्मक बैठकों में भाग लेंगे. कार्यक्रम के अनुसार 13 जुलाई (सोमवार) को सुबह 9 बजे रांची से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे मेघाहातुबुरू स्थित सोजूआ वन विश्रामागार पहुंचेंगे. यहां कार्यकर्ताओं से मुलाकात एवं भोजन का कार्यक्रम निर्धारित है. इसके बाद दोपहर 2 बजे मेघाहातुबुरू से रवाना होकर शाम 5 बजे मेघाहातुबुरू सेल गेस्ट हाउस पहुंचेंगे, जहां रात्रि विश्राम करेंगे.
14 जुलाई (मंगलवार) को सुबह 10 बजे मेघाहातुबुरू से प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे नोवामुंडी स्थित टाटा स्टील गेस्ट हाउस पहुंचेंगे. यहां भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात एवं भोजन के उपरांत दोपहर 2 बजे चाईबासा के लिए रवाना होंगे. शाम 4:30 बजे चाईबासा परिसदन पहुंचने के बाद उनका रात्रि विश्राम वहीं होगा. 15 जुलाई (बुधवार) को सुबह 11 बजे चाईबासा से सड़क मार्ग द्वारा रांची के लिए प्रस्थान करेंगे और दोपहर 2 बजे रांची पहुंचेंगे. दौरे के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की सुरक्षा एवं कार्यक्रमों के सफल संचालन को लेकर संबंधित जिला प्रशासन और अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं. इस दौरे को भाजपा के संगठनात्मक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसमें स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ संवाद और संगठन को मजबूत करने पर विशेष जोर रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए