मझगांव मे जंगली हाथी ने घर तोड़कर खो गए धान चावल

Updated:
विज्ञापन

हाथी द्वारा तोड़े गए घर को दिखाती पीड़ित महिला | Prabhat Khabar Network

मझगांव के अंबाईमार्चा गांव में जंगली हाथी ने एक घर को तोड़कर भारी नुकसान पहुंचाया। पीड़ित परिवार ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। वन विभाग से मदद की मांग।

विज्ञापन

प्रतिनिधि मझगांव: मझगांव प्रखंड क्षेत्र के अधिकारी पंचायत अंतर्गत ग्राम अंबाईमार्चा टोला संकोसाई मे शनिवार अहले सुबह लगभग 3 बजे के करीब झुंड से बिछड़े जंगली हाथी ने गांव पहुंचकर अंबाईमार्चा निवासी नागुरी पिंगुवा पति स्वर्गीय सुरेन पिंगुवा के घर मे आ धमका ओर घर तोड कर घर मे रखे दो क्विंटल धान, लगभग 40 केजी चावल खा गया. पीड़ित महिला नागरी पिंगुवा ने कहा कि हम लोग उस दौरान घर पर ही सोए हुए थे. जैसे ही आंगन में जंगली हाथी पहुंचा तो तोड़फोड़ करने लगा. आवाज सुनकर सोए हुए सभी बच्चों को उठाकर जगा दिए. और सभी कोई घर छोड़कर दूर जा भागे. गनीमत रहा की समय रहते हम लोग वहां से भाग गए थे नहीं तो जानवी जा सकती थी. मालूम हो कि जंगली हाथियों का झुंड अधिकारी पंचायत क्षेत्र के जंगल में डेरा जमाए हुए हैं. उस झुंड से बिछड़ कर दंतैल हाथी गांव पहुंचकर कोहराम मचा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन


पीड़ित महिला ने इसकी जानकारी अधिकारी पंचायत मुखिया चंद्रभूषण पिंगुवा को दी. पंचायत मुखिया ने पीड़ित महिला के घर पहुंच कर तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान किये. और महिला को आस्वस्थ किया कि हर हाल में वन विभाग द्वारा सहायता प्रदान करवाया जाएगा. मालूम हो कि आए दिन मझगांव प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक बना रहता है. जिसके कारण क्षेत्र के ग्रामीणों की वन विभाग से मांग है कि विभाग जंगली हाथी के झुंड को उड़ीसा सीमा की ओर खरीदने का कार्य करें।


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola