मझगांव में दंतैल हाथी का आतंक, घर तोड़ा, 2 क्विंटल धान और 40 किलो चावल चट

Updated:
विज्ञापन

हाथी द्वारा तोड़े गए घर को दिखाती पीड़ित महिला

झारखंड के मझगांव में जंगली हाथी ने घर तोड़कर भारी अनाज बर्बाद किया। परिवार ने भागकर अपनी जान बचाई। ग्रामीणों में दहशत का माहौल, वन विभाग से सुरक्षा की मांग।

विज्ञापन

प्रतिनिधि मझगांव: पश्चिमी सिंहभूम जिले के मझगांव प्रखंड की अधिकारी पंचायत अंतर्गत अंबाईमार्चा टोला संकोसाई गांव में शनिवार तड़के करीब तीन बजे झुंड से बिछड़ा एक जंगली हाथी गांव में घुस आया. हाथी ने एक घर को क्षतिग्रस्त कर उसमें रखे करीब दो क्विंटल धान और लगभग 40 किलोग्राम चावल को खा लिया. घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. पीड़ित महिला नागुरी पिंगुवा ने बताया कि घटना के समय पूरा परिवार घर में सो रहा था. अचानक हाथी आंगन में पहुंचा और घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी. तेज आवाज सुनकर परिवार के सभी सदस्यों की नींद खुल गयी. उन्होंने बच्चों को तुरंत उठाया और सभी लोग घर छोड़कर सुरक्षित स्थान की ओर भाग गए. महिला ने बताया कि यदि समय रहते वे घर से बाहर नहीं निकलते तो बड़ा हादसा हो सकता था.

आपके शहर में

विज्ञापन

झुंड से बिछड़कर गांव पहुंचा दंतैल हाथीग्रामीणों के अनुसार, जंगली हाथियों का एक झुंड इन दिनों अधिकारी पंचायत क्षेत्र के जंगलों में डेरा जमाए हुए है. उसी झुंड से बिछड़कर एक दंतैल हाथी लगातार गांवों में घुसकर उत्पात मचा रहा है, जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है. घटना की सूचना मिलने पर अधिकारी पंचायत के मुखिया चंद्रभूषण पिंगुवा पीड़ित महिला के घर पहुंचे. उन्होंने पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की और भरोसा दिलाया कि वन विभाग से नियमानुसार मुआवजा दिलाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा. मझगांव प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बना हुआ है. आये दिन हाथियों के गांवों में प्रवेश करने से जान-माल का खतरा बढ़ता जा रहा है. ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि हाथियों के झुंड को सुरक्षित तरीके से ओडिशा सीमा के जंगलों की ओर खदेड़ने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाए.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola