मुझे अपमानित कर रहे वीसी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Oct 2015 7:42 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर/चाईबासा : जमशेदपुर को-अॉपरेटिव कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉ आरके दास के मामले की विश्वविद्यालय स्तर पर सुनवाई चल रही है. एक कमेटी मामले की जांच कर रही है. इस बीच डॉ आरके दास ने राजभवन (कुलाधिपति) को पत्र लिख कर कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ आरपीपी सिंह पर अपशब्द कहने, अपमानित करने समेत कई […]
विज्ञापन
जमशेदपुर/चाईबासा : जमशेदपुर को-अॉपरेटिव कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉ आरके दास के मामले की विश्वविद्यालय स्तर पर सुनवाई चल रही है. एक कमेटी मामले की जांच कर रही है. इस बीच डॉ आरके दास ने राजभवन (कुलाधिपति) को पत्र लिख कर कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ आरपीपी सिंह पर अपशब्द कहने, अपमानित करने समेत कई गंभीर आरोप लगाये हैं.
राजभवन को लिखे पत्र के आलोक में राजभवन की ओर से कुलपति को एक पत्र लिखा गया है. पत्र में डाॅ दास द्वारा लगाये गये आरोप के मामले में पक्ष रखने को कहा गया है. प्रभात खबर से बातचीत में कुलपति डॉ आरपीपी सिंह ने साफ किया है कि डॉ दास द्वारा लगाये गये आरोप निराधार हैं.
वे किसी के खिलाफ अपशब्द का प्रयोग नहीं कर सकते हैं. गौरतलब है कि डॉ आरके दास को जमशेदपुर को-अॉपरेटिव कॉलेज में वित्तीय अनियमितता के आरोप में सस्पेंड किया गया था. इसके बाद से पूरे मामले की जांच चल रही है. उन पर बीएड में एडमिशन घोटाला के साथ वित्तीय गड़बड़ी करने का आरोप है. डॉ दास फिलहाल सस्पेंड हैं अौर वे इसी साल 31 दिसंबर को रिटायर भी हो रहे हैं.
फिलहाल मैं डॉक्टर के पास हूं. कुछ दिनों से बीमार चल रहा हूं. इस मामले में बाद में बात करूंगा.
-डॉ आरके दास, पूर्व प्राचार्य, जमशेदपुर को-अॉपरेटिव कॉलेज
मेरे ऊपर लगाये गये आरोप निराधार हैं. अपशब्द कहना या किसी को नीचा दिखाना मेरे संस्कार में नहीं है. राजभवन के पत्र का जवाब दे दिया गया है.
– डॉ आरपीपी सिंह, वीसी, कोल्हान विश्वविद्यालय
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




