सुखाड़ को देखते हुए करें वैकल्पिक उपाय
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Oct 2015 1:02 AM (IST)
विज्ञापन

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम में सूखाड़ की स्थिति को देखते हुए कृषि सचिव ने शुक्रवार को कई आदेश जारी किया. वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सचिव ने मनरेगा का कार्य शुरू रखकर सूखाड़ की भरपाई करने का अधिकारियों को निर्देश दिया. हर गांव में मनरेगा की अलग-अलग योजनाएं चलाते रहने का सचिव ने निर्देश दिया […]
विज्ञापन
चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम में सूखाड़ की स्थिति को देखते हुए कृषि सचिव ने शुक्रवार को कई आदेश जारी किया. वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सचिव ने मनरेगा का कार्य शुरू रखकर सूखाड़ की भरपाई करने का अधिकारियों को निर्देश दिया. हर गांव में मनरेगा की अलग-अलग योजनाएं चलाते रहने का सचिव ने निर्देश दिया है.
कहीं से भी चापाकल खराब होने की सूचना पर तुरंत उसकी मरम्मत करने का सचिव ने निर्देश जारी किया. कम पानी में कौन-कौन सी फसल को उगाया जा सकता है, इसका प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेजने का कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया गया. कृषि विभाग की ओर से वैकल्पिक खेती के प्रस्ताव स्वीकृत पश्चिमी सिंहभूम को दिया जायेगा. मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी, पेयजल कार्यपालक अभियंता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




