अब एसएमएस पर खेती की जानकारी

Published at :20 Oct 2013 2:44 AM (IST)
विज्ञापन
अब एसएमएस पर खेती की जानकारी

मौसम का मिजाज व बारिश का पूर्वानुमान अब मोबाइल पर मिलेगा, डेढ़ सौ का रजिस्ट्रेशन चाईबासा : पश्चिम सिंह के किसानों को जल्द ही खेती से जुड़ी जानकारी एसएमएस के जरिये मिलने जा रही है. आत्मा की ओर से इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है. किसानों को मौसम का मिजाज, बारिश का पूर्वानुमान, भूमि […]

विज्ञापन

मौसम का मिजाज बारिश का पूर्वानुमान अब मोबाइल पर मिलेगा, डेढ़ सौ का रजिस्ट्रेशन

चाईबासा : पश्चिम सिंह के किसानों को जल्द ही खेती से जुड़ी जानकारी एसएमएस के जरिये मिलने जा रही है. आत्मा की ओर से इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है.

किसानों को मौसम का मिजाज, बारिश का पूर्वानुमान, भूमि विकास, फसल कृषि रक्षा आदि की जानकारी एसएमएस के जरिये हर रोज उपलब्ध होंगे. जिससे आने वाले दिनों में खेती के क्षेत्र में इसके बेहतर परिणाम आने का आसार है.

किसानों तक यह सुविधा नि:शुल्क पहुंचाने के लिये अब तक जिले के डेढ़ किसानों का रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है. जिन्हें एसएमएस के माध्यम से कृषि से जुड़ी तमाम जानकारियां भेजी जायेंगी. प्रयास किया जा रहा है कि प्रत्येक गांव से कम से कम पांच किसानों के नंबरों पर यह जानकारी पहुंच सके.

21 अक्तूबर से किसान मोबाइल एडवाइजरी सर्विसेज सेवी शुरू की जायेगी. संसाधनों के आभाव में अभी किसानों तक तमाम योजनाओं का लाभ नहीं पहुंच रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola