खड़ा कर दिये 20 हजार ट्रक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Jul 2015 8:35 AM (IST)
विज्ञापन

बड़बिल : क्योंझर जिला के तीन तथा सुंदरगढ़ जिला की एक प्रमुख ट्रक मालिक संघ के आह्वान पर चार सूत्री मांगों के समर्थन में 19 जुलाई की रात से ट्रक मालिक वाहनों को बंद कर अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गये. सोमवार को ही क्योंझर ट्रक मालिक संघ, माइनिंग एरिया ट्रक ऑनर एसोशिएसन, जोड़ा ट्रक ऑनर […]
विज्ञापन
बड़बिल : क्योंझर जिला के तीन तथा सुंदरगढ़ जिला की एक प्रमुख ट्रक मालिक संघ के आह्वान पर चार सूत्री मांगों के समर्थन में 19 जुलाई की रात से ट्रक मालिक वाहनों को बंद कर अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गये.
सोमवार को ही क्योंझर ट्रक मालिक संघ, माइनिंग एरिया ट्रक ऑनर एसोशिएसन, जोड़ा ट्रक ऑनर एसोसिएशन, माइनिंग एरिया ट्रक ऑनर एसोशिएसन, कोइडा ट्रक मालिक संघ के सदस्यों ने माइंस व क्रशन में लोडिंग नहीं करने का अनुरोध किया था.
बंद के दौरान जिला भर के प्रमुख चौक पर टेंट लगाकर ट्रकों पर निगरानी की जायेगी. पहले दिन माइंस से लेकर रेलवे साइडिंग तक लोडिंग नहीं हुआ. क्योंझर के बीस हज़ार से ज्यादा ट्रक खड़े रहे. मांगे पूरी नहीं होने पर पूरे क्षेत्र में अयस्क परिवहन ठप करने की चेतावनी दी गयी है. चक्का जाम रखने की बात ट्रक मालिक संघ द्वारा कही गई है .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




