बड़ाजामदा के कोटेसाइ में पानी के लिए मुखिया का घेराव
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 May 2015 9:40 AM (IST)
विज्ञापन

नोवामुंडी : बड़ाजामदा पंचायत के कोटेसाई के ग्रामीणों ने पेयजल आपूर्ति की मांग को लेकर मुखिया प्यारे देवगम का घेराव किया. ग्रामीणों में भीषण गर्मी से परेशान लोगों को बलदेव द्वारा पानी नहीं देने का आरोप लगाया. ग्रामीणों का कहना था कि 500 की आबादी पानी के लिए त्रहि-त्रहि कर रही है. ग्रामीणों का तर्क […]
विज्ञापन
नोवामुंडी : बड़ाजामदा पंचायत के कोटेसाई के ग्रामीणों ने पेयजल आपूर्ति की मांग को लेकर मुखिया प्यारे देवगम का घेराव किया. ग्रामीणों में भीषण गर्मी से परेशान लोगों को बलदेव द्वारा पानी नहीं देने का आरोप लगाया. ग्रामीणों का कहना था कि 500 की आबादी पानी के लिए त्रहि-त्रहि कर रही है.
ग्रामीणों का तर्क था कि बलदेव का पानी के मद में राशि का भुगतान किया जा रहा है. लेकिन वह राशि जमा नहीं करने की बात कहकर पानी रोक रहे. बलदेव पर राशि की रसीद नहीं देने का भी आरोप लगाया गया. मुखिया ने जगन्नाथपुर एसडीओ से बात कर मामला सुलझाने का आश्वासन दिया. इस मौके पर सावित्री पुरती, मनीषा आल्डा, मंगल तामसोय आदि ग्रामीण उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




