टाटा स्पंज श्रमिक संघ का चुनाव

Published at :29 May 2015 9:39 AM (IST)
विज्ञापन
टाटा स्पंज श्रमिक संघ का चुनाव

महासचिव पद पर रमेश चंद्र बहेरा का दोबारा कब्जा बडिबल : बिलाइपदा स्थित टाटा स्पंज आयरन लिमिटेड की टाटा स्पंज श्रमिक संघ के चुनाव में फिर एक बार श्रमिक एकता को बरकरार रखते हुए मतदाताओं ने दुबारा जगन्नाथ खिलार को अध्यक्ष और रमेश चंद्र बहेरा को महासचिव चुना है. कुल आठ पदों के लिए 25 […]

विज्ञापन
महासचिव पद पर रमेश चंद्र बहेरा का दोबारा कब्जा
बडिबल : बिलाइपदा स्थित टाटा स्पंज आयरन लिमिटेड की टाटा स्पंज श्रमिक संघ के चुनाव में फिर एक बार श्रमिक एकता को बरकरार रखते हुए मतदाताओं ने दुबारा जगन्नाथ खिलार को अध्यक्ष और रमेश चंद्र बहेरा को महासचिव चुना है. कुल आठ पदों के लिए 25 प्रत्याशियों ने अपना दम अजमाया. इसमें से पूर्व में रहे पदों के प्रत्याशियों को दोबारा जीत हासिल हुई है.
गुरुवार सुबह आठ बजे से मतदान टाटा स्पंज मुख्य गेट स्थित केरेच में आयोजित की गयी, जो दोपहर तीन बजे तक चली. शांति पूर्वक चुनाव कराने के लिए जोड़ा से टाटा स्टील की फेरो अलॉयज प्लांट के कर्मी उपस्थित हुए थे, जो सुबह से शाम छह बजे तक चुनाव नतीजों की घोषणा तक रूके थे. घोषणा से पहले सभी से टाटा स्टील परिवार की एकता के संबंध में बताते हुए चुनाव नतीजों के बाद भी भाईचारे रखने का अनुरोध किया गया.
इस दौरान नतीजों की घोषणा भर से पूरे प्लांट परिसर में श्रमिकों में होली और दिवाली की खुशी दिखी. प्लांट गेट के बहार कंपनी श्रमिकों के साथ-साथ ठेका श्रमिकों ने भी जम कर आतिशबाजी कर अपनी खुशी जाहिर की. टाटा स्पंज श्रमिक संघ का कार्यकाल तीन वर्षों का होता है .
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola