हथियारबंद लोगों ने बीड़ी पत्ता का फांड़ी फूंका

Published at :29 May 2015 6:06 AM (IST)
विज्ञापन
हथियारबंद लोगों ने बीड़ी पत्ता का फांड़ी फूंका

मनोहरपुर : सारंडा के दोदरी में गुरु वार की शाम अज्ञात वर्दीधारी हथियार बंद लोगों ने बीड़ी पत्ता की फाड़ी को फूंक डाला. हथियार बंद लोगों की संख्या दर्जन भर से अधिक बतायी जा रहा है. प्राप्त सूचना के अनुसार लगभग 15 की संख्या में शाम के वक्त वर्दीधारी हथियार बंद लोग दोदरी पुल के […]

विज्ञापन

मनोहरपुर : सारंडा के दोदरी में गुरु वार की शाम अज्ञात वर्दीधारी हथियार बंद लोगों ने बीड़ी पत्ता की फाड़ी को फूंक डाला. हथियार बंद लोगों की संख्या दर्जन भर से अधिक बतायी जा रहा है.

प्राप्त सूचना के अनुसार लगभग 15 की संख्या में शाम के वक्त वर्दीधारी हथियार बंद लोग दोदरी पुल के पास बीड़ी पत्ता की फांड़ी के पास पहुंचे, जहां बीड़ी पत्ता सूखने के लिए बिछाया गया था. हथियार बंद लोगों ने वहां बिखरे पत्तों को जला दिया और जंगल की और चले गये. इस घटना के बाद आस पास के लोग सहमे हुए हैं. घटना को लेकर पुलिस फिलहाल कुछ भी बोलने से इनकार कर रही है. मामले को माओवादियों और लेवी से जोड़ कर देखा जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola