चक्रधरपुर स्टेशन से हटायी जायेगी ब्रिटिश जमाने की लाइट
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 May 2015 8:18 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर : चक्रधरपुर स्टेशन में सोलर प्लांट का जल्द शिलान्यास किया जायेगा. इससे स्टेशन के सभी प्लेटफॉम पर ब्रिटिश जमाने की पुराने लाइटो के स्थान पर अब एलक्ष्डी लाइट जगमगायेगी. इससे चक्रधरपुर स्टेशन में स्टेशन पर बिजली खपत को बंद करने के लिए व सुरक्षित बिजली उपकरणों के इस्तेमाल करने के लिए दपू रेल प्रशासन […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : चक्रधरपुर स्टेशन में सोलर प्लांट का जल्द शिलान्यास किया जायेगा. इससे स्टेशन के सभी प्लेटफॉम पर ब्रिटिश जमाने की पुराने लाइटो के स्थान पर अब एलक्ष्डी लाइट जगमगायेगी.
इससे चक्रधरपुर स्टेशन में स्टेशन पर बिजली खपत को बंद करने के लिए व सुरक्षित बिजली उपकरणों के इस्तेमाल करने के लिए दपू रेल प्रशासन ने अपने तरह के नये प्रोजेक्ट की हरी झंडी प्रदान की थी. इसके बाद चक्रधरपुर डीआरएम राजेंद्र प्रसाद ने ब्रांडेड सोलर पैनल लगाने के लिए कदम उठाया है. अब आगामी जून माह में प्लांट की विधिवत शिलान्यास करने की तैयारी भी शुरू की है. उक्त पैनल से स्टेशन व आस-पास समूचा रेलवे एरिया में सोलर प्वाइंट का कनेक्शन दिया जायेगा.
चक्रधरपुर में अगले सप्ताह से पार्किग करने पर शुल्क लगेगा
चक्रधपुर स्टेशन के बाहर गाड़ी पार्किग करने पर शुल्क लगेगा. इसके लिए स्टेशन के बाहर गाड़ियों के विधिवत पार्किग के लिए साइकिल स्टैंड चालू हो रहा है.
संभावना है कि अगले सप्ताह में साइकिल स्टैंड का उदघाटन किया जायेगा और उक्त उदघाटन के साथ ही यहां पर पार्किग शुल्क लगना आरंभ हो जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




