केयू : इतिहास की आठवें पेपर की परीक्षा एक जून को

Published at :26 May 2015 9:01 AM (IST)
विज्ञापन
केयू : इतिहास की आठवें पेपर की परीक्षा एक जून को

चाईबासा : इतिहास के पार्ट थ्री ऑनर्स की रद्द की गयी आठवें पेपर की परीक्षा आगामी एक जून को होगी. जबकि 15 जून से 25 जून तक बीए व बीएसी की प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजित की जायेगी. यह निर्णय सोमवार को कोल्हान विश्वविद्यालय में प्रति कुलपति डॉ शुक्ला मोहंती की अध्यक्षता में हुई परीक्षा समिति की […]

विज्ञापन
चाईबासा : इतिहास के पार्ट थ्री ऑनर्स की रद्द की गयी आठवें पेपर की परीक्षा आगामी एक जून को होगी. जबकि 15 जून से 25 जून तक बीए व बीएसी की प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजित की जायेगी. यह निर्णय सोमवार को कोल्हान विश्वविद्यालय में प्रति कुलपति डॉ शुक्ला मोहंती की अध्यक्षता में हुई परीक्षा समिति की बैठक में लिया गया.
बैठक में प्रो वीसी ने परीक्षा नियंत्रक डॉ गंगा प्रसाद सिंह से इतिहास के पेपर में हुई गड़बड़ी के घटना की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि कुलपति डॉ आरपीपी सिंह के आने के बाद मामले की जांच के लिये एक कमेटी का गठन किया जायेगा. जो पूरी घटनाक्रम की जांच करेगी. मामले में दोषियों से स्पष्टीकरण मांगा जायेगा. इस अवसर पर 6 फरवरी को हुई बैठक में लिए गये निर्णय पर सहमति बनी. बैठक में परीक्षा नियंत्रक डॉ गंगा प्रसाद सिंह, कुलसचिव डॉ एससी दास, इतिहास डीन डॉ आशा मिश्र, डीन साइंस डॉ केसी डे, डीन कामर्स डॉ महेश्वर यादव, डॉ संजीव आनंद व अन्य उपस्थित थे.
22 मई को हुई थी परीक्षा
पार्ट थ्री इतिहास ऑनर्स की आठवें पेपर की परीक्षा 22 मई को विश्वविद्यालय के सभी केंद्रों में ली गयी थी. जिसमें ग्रुप ए व बी का सवाल विवि की ओर से प्रश्न पेपर में पूछना था लेकिन सिर्फ ग्रुप ए अमेरिका के इतिहास ही पूछे गये. जबकि ग्रुप बी झारखंड की इतिहास सिलेबस से भी सवाल पूछना था. झारखंड की इतिहास सिलेबस से सवाल नहीं पूछे जाने पर विद्यार्थियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया था. हंगामे को देख परीक्षा नियंत्रक डॉ गंगा प्रसाद सिंह ने विद्यार्थियों को अपने इच्छानुसार पांच सवालों को हल करने का आदेश दिया था.
15 से मूल्यांकन आरंभ
बैठक में निर्णय ली गयी कि आगामी 15 जून से पार्ट थ्री परीक्षा पेपर का मूल्यांकन आरंभ की जायेगी. एक बजे से शाम पांच बजे तक कॉपी की जांच होगी. परीक्षा विभाग की ओर से इसकी तैयारी कर ली गयी है.
स्नातक पार्ट वन स्क्रूटनी का परिणाम घोषित
चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय ने वर्ष 2014 का स्नातक पार्ट वन का स्क्रूटनी का परिणाम घोषित कर दिया है. जिसमें कुल 49 विद्यार्थियों का परिणाम जारी किया गया है. पॉलिटिकल साइंस व हिंदी विषय के अधिक विद्यार्थी शामिल है. विद्यार्थी अपना परिणाम कोल्हान विवि के वेबसाइट पर देख सकते है. उक्त जानकारी परीक्षा नियंत्रक डॉ गंगा प्रसाद सिंह ने दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola