अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को कुचला, मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 May 2015 9:01 AM (IST)
विज्ञापन

जगन्नाथपुर : जगन्नाथपुर थाना अंतर्गत नोवामुंडी-जगन्नाथपुर मुख्य सड़क के बड़ानन्दा गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मो सलाउल इसलाम(35) की सोमवार को मौत हो गई. वह रहिमाबाद में किराया के मकान में रहता था. वह सोमवार की सुबह करीब 6 बजे साइकिल पर सवार हो कर फेरी करने नोवामुंडी की तरफ जा […]
विज्ञापन
जगन्नाथपुर : जगन्नाथपुर थाना अंतर्गत नोवामुंडी-जगन्नाथपुर मुख्य सड़क के बड़ानन्दा गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मो सलाउल इसलाम(35) की सोमवार को मौत हो गई. वह रहिमाबाद में किराया के मकान में रहता था. वह सोमवार की सुबह करीब 6 बजे साइकिल पर सवार हो कर फेरी करने नोवामुंडी की तरफ जा रहा है. इंटर कॉलेज से कुछ आगे विपरीत दिशा से आ रहे वाहन ने साइकिल को टक्कर मार दी.
मौके पर मो सलाउल इसलाम की मौत हो गई. बड़ानंदा के मुंडा बलराम बोबोंगा की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेजा. सलाउल इसलाम मूल रुप से पश्चिम बंगाल के मुर्शीदाबाद जिला अंतर्गत जांगीपुर गांव का रहने वाला था. अज्ञात वाहन के खिलाफ रहीमाबाद निवासी मो नसीम ने प्राथमिकी दर्ज करायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




