अस्पताल के बरामदे में तड़प-तड़प कर मर गया कुष्ठ रोगी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 May 2015 1:56 AM (IST)
विज्ञापन

चाईबासा : सदर अस्पताल में इलाजरत बबलू की आखिरकर जिंदगी की जंग हार गया. बबलू की मौत सदर अस्पताल के पुरुष वार्ड के बरामदे में जमीन पर ही बुधवार दोपहर दो बजे हो गयी. कारला जोड़ी निवासी बबलू सामड को 12 मई की शाम उनके घरवालों ने सदर अस्पताल के आपातकालीन सेवा के गेट पर […]
विज्ञापन
चाईबासा : सदर अस्पताल में इलाजरत बबलू की आखिरकर जिंदगी की जंग हार गया. बबलू की मौत सदर अस्पताल के पुरुष वार्ड के बरामदे में जमीन पर ही बुधवार दोपहर दो बजे हो गयी. कारला जोड़ी निवासी बबलू सामड को 12 मई की शाम उनके घरवालों ने सदर अस्पताल के आपातकालीन सेवा के गेट पर लाकर छोड़ दिया.
जिसके बाद वह 15 घंटे वहीं पड़ा रहा. किसी ने इसकी सूचना अस्पताल प्रबंधन को दी, इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती तो किया गया लेकिन उसे बरामदे में लावारिस हाल में छोड़ दिया गया.
सदर अस्पताल में कुष्ठ पीड़ितों के लिए अलग वार्ड नहीं होने के कारण उसे बरामदा में ही एक बेड दे दिया गया. लेकिन उसकी हालत इतनी खराब थी कि वह बेड पर भी नहीं रह सकता था, जिसके कारण वह जमीन पर ही पड़ा रहता. ना कोई अटेंडर था, ना समय पर दवा मिल पाती ना भोजन.
डॉक्टरों के पास उसके इलाज के लिए आवश्यक संसाधन भी नहीं है. ना उसे कहीं रेफर किया गया और ना ही डॉक्टरों ने उसे बचाने की कोई कोशिश की. उसे मरने के लिए छोड़ दिया गया. बुधवार को आखिरकार उसकी मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




