डोमिसाइल के लिए खतियान पर सहमति

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर वन विश्रमागार परिसर में झारखंड डोमिसाइल अभियान पश्चिमी सिंहभूम के तत्वावधान में एक बैठक अनूप कुमार सिंहदेव की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में मुख्य रूप से पूर्व सांसद बागुन सुंबरूई, पूर्व सांसद चित्रसेन सिंकु, पूर्व सांसद दुर्गा प्रसाद जामुदा, पूर्व विधायक बहादूर उरांव के अलावे काफी संख्या में आदिवासी मूलवासी उपस्थित […]
चक्रधरपुर : चक्रधरपुर वन विश्रमागार परिसर में झारखंड डोमिसाइल अभियान पश्चिमी सिंहभूम के तत्वावधान में एक बैठक अनूप कुमार सिंहदेव की अध्यक्षता में संपन्न हुई.
बैठक में मुख्य रूप से पूर्व सांसद बागुन सुंबरूई, पूर्व सांसद चित्रसेन सिंकु, पूर्व सांसद दुर्गा प्रसाद जामुदा, पूर्व विधायक बहादूर उरांव के अलावे काफी संख्या में आदिवासी मूलवासी उपस्थित थे. बैठक में स्थानीय नीति पर आम सहमति बनाने पर चर्चा की गयी. डोमिसाइल विषय को कॉमन ईश्यू मानते हुए खुल कर चर्चा करते हुए अभियान को करो या मरो के रूप में आंदोलन करने का निर्णय लिया गया.
झारखंड डोमिसाइल अभियान के राज्य स्तरीय संयोजक पूर्व सांसद बागुन सुंबरूई ने कहा कि अलग राज्य होने के बाद मूलवासी, स्थायी वासी, आदिवासी को नौकरी व्यवसाय में जो हिस्सा मिलना चाहिए था, नहीं मिला.
बैठक में पूर्व विधायक श्री उरांव, श्री सिंकु, नगर पार्षद अध्यक्ष रोशनी टोप्पो, जयंती सामड, गणोश तांती, दिनेश महतो, ललित प्रधान आदि ने खतियान को ही आधार बनाने पर सहमती प्रदान की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




