गंदगी फैलायी तो पांच हजार जुर्माना

नप ने 35 दुकानदारों को चेताया चाईबासा : अपने–अपने दुकानों के सामने डस्टबीन नहीं रखने वाले शहर के 35 दुकानदारों को रविवार को नगर पर्षद ने नोटिस देकर चेताया है. सदर बाजार, सुभाष चौक, टुंगरी रोड के होटल, फल वाले, किराना दुकान, जेनरल स्टोर की दुकनों को चेतावनी दी गयी है कि वे यदि ऐसा […]
नप ने 35 दुकानदारों को चेताया
चाईबासा : अपने–अपने दुकानों के सामने डस्टबीन नहीं रखने वाले शहर के 35 दुकानदारों को रविवार को नगर पर्षद ने नोटिस देकर चेताया है. सदर बाजार, सुभाष चौक, टुंगरी रोड के होटल, फल वाले, किराना दुकान, जेनरल स्टोर की दुकनों को चेतावनी दी गयी है कि वे यदि ऐसा नहीं करते हैं, तो पांच हजार जुर्माना के साथ नगरपालिका एक्ट के तहत अन्य कार्रवाई भी की जायेगी.
इस बात की भी नसीहत दी गयी है कि वे नगर पर्षद की ओर से रखे गये डस्टबीन में रात में ही अपने दुकानों का कचरा डालेंगे. दिन भर के कचरा वे अपने डस्टबीन में ही रखेंगे. इसके साथ आस–पास के क्षेत्र को भी साफ रखने की जिम्मेवारी दुकानदारों को सौंपी गयी है. नोटिस कनीय अभियंता ने दुकानदारों को दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




