नदी में मिला पार्षद के भगिना का शव
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 May 2015 1:06 AM (IST)
विज्ञापन

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर थाना नदी मुक्ति धाम घाट में मंगलवार की सुबह पुलिस ने 22 वर्षीय एक युवक का शव बरामद दिया. शव की पहचान शीतला मदिर निवासी वार्ड पार्षद अनूप दूबे के भगिना विकास कुमार पाठक के रूप में की गयी. शव पानी में तैर रहा था. शव को सुबह स्नान करने गये लोगों […]
विज्ञापन
चक्रधरपुर : चक्रधरपुर थाना नदी मुक्ति धाम घाट में मंगलवार की सुबह पुलिस ने 22 वर्षीय एक युवक का शव बरामद दिया. शव की पहचान शीतला मदिर निवासी वार्ड पार्षद अनूप दूबे के भगिना विकास कुमार पाठक के रूप में की गयी.
शव पानी में तैर रहा था. शव को सुबह स्नान करने गये लोगों ने देखा. शव उलटा रहने के कारण पहचान नहीं हो पा रही थी.पुलिस द्वारा शव पटलने पर विकास कुमार पाठक के रूप में पहचान हुई. पुलिस शव को अंत्यपरीक्षण के लिये चाईबासा भेज दिया. परिवार वालों ने पुलिस के समक्ष विकास की हत्या होने की बात कही. मृतक के मामा श्री दूबे ने कहा कि विकास चार मई की रात से गायब था. रात में खोजबीन किया गया. लेकिन पता नहीं चल पाया. सुबह थाना नदी में शव मिलने की खबर मिली. श्री दूबे ने थाना लिखित शिकायत करते हुये कहा कि विकास की हत्या हुई है.
उन्होंने कहा कि मनीकांत नायक व्यक्ति के बेटी से विकास का प्रेम प्रसंग का मामला चल रहा था. कुछ दिन पूर्व प्रेम प्रसंग का मामला को लेकर मनीकांत के साथ थोड़ी बहुत झंझट हुयी थी. पुलिस को इस घटना की जांच कर मामले को उजागर करने की मांग की है. थाना प्रभारी रतन कुमार ने कहा कि मामला की जांच चल रही है. जल्द ही हत्या का कारण सामने आ जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




