सदर अस्पताल : जमीन पर जच्‍चा-बच्‍चा का इलाज

Published at :25 Apr 2015 11:01 AM (IST)
विज्ञापन
सदर अस्पताल : जमीन पर जच्‍चा-बच्‍चा का इलाज

चाईबासा चाईबासा जिला पार्षद अनीता सुम्ब्रुई शुक्रवार की दोपहर अचानक सदर अस्पताल पहुंची. यहां वे विभिन्न वार्डो में गयी और व्यवस्था को देखा. गंदगी पर नाराजगी जताने के बाद अनीता सुम्बुरुई ने विभिन्न वाडोर्ं का निरीक्षण किया. आपातकाल सेवा, ओपीडी, दवा केंद्र, लेबर वार्ड व पुरुष वार्ड में जिप अध्यक्ष ने मरीज व अटेंडरों से […]

विज्ञापन
चाईबासा चाईबासा जिला पार्षद अनीता सुम्ब्रुई शुक्रवार की दोपहर अचानक सदर अस्पताल पहुंची. यहां वे विभिन्न वार्डो में गयी और व्यवस्था को देखा.
गंदगी पर नाराजगी जताने के बाद अनीता सुम्बुरुई ने विभिन्न वाडोर्ं का निरीक्षण किया. आपातकाल सेवा, ओपीडी, दवा केंद्र, लेबर वार्ड व पुरुष वार्ड में जिप अध्यक्ष ने मरीज व अटेंडरों से बातचीत की. मरीजों को मिलने दवा व उनकी उपलब्धता की जानकारी ली. उपस्थित डॉक्टरों को मरीजों की सही देखभाल करने को कहा.
गंदगी पर नाराजगी जतायी तो मरीजों को पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया. लेबर रूम में जच्च-बच्च को जमीन पर सोया देख डॉक्टरों से कारण पूछा. डॉक्टरों ने बताया कि छटपटाहट ज्यादा होने के कारण बेड से नीचे गिरने की संभावना को देखते हए इन्हें नीचे सुलाया गया है. इसके बाद सुम्ब्रुरुई वापस लौट गयी. इस मौके पर उन्होंनें कहा कि सदर अस्पताल से स्वास्थ्य सेवा नहीं मिलने की शिकायत पर वे वहां गयी थी. उनका मकसद हकीकत जानकारी समस्याओं के समाधान किये जाने का है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola