तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास

Published at :03 Sep 2013 2:16 AM (IST)
विज्ञापन
तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास

टोंटो : प्रखंड के कोंदोवा पंचायत अंतर्गत दोकट्टा महाबुरू टोला में घर में खेल रही तीन वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास पड़ोसी युवक द्वारा किया गया. घटना रविवार दोपहर करीब तीन बजे की बतायी जा रही है. पीड़िता अपने दो भाइयों (सात वर्ष व पांच वर्ष) के साथ अपने घर के आंगन में […]

विज्ञापन

टोंटो : प्रखंड के कोंदोवा पंचायत अंतर्गत दोकट्टा महाबुरू टोला में घर में खेल रही तीन वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास पड़ोसी युवक द्वारा किया गया. घटना रविवार दोपहर करीब तीन बजे की बतायी जा रही है. पीड़िता अपने दो भाइयों (सात वर्ष पांच वर्ष) के साथ अपने घर के आंगन में खेल रही थी.

उसी समय पड़ोसी सोरेन हांसदा उनके घर आया. उसने बच्ची को गोद में उठाया और कमरे में घुस गया. इसके पश्चात बच्ची के रोने की आवाज सुनकर दोनों भाईयों ने घर के दरवाजे से भीतर देखा. उन्होंने देखा कि सोरेन बच्ची के कपड़े उतार कर छेड़छाड़ गलत हरकत का प्रयास कर रहा है.

यह देख दोनों भाई चिल्लाने और रोने लगे. उनकी आवाज सुन कर सोरेन घर से निकलकर भाग गया. घटना के समय जोरदार बारिश हो रही थी, जिससे आसपास के लोगों को इसका पता नहीं चल पाया. उस समय बच्ची के मातापिता मवेशी चराने गये थे और पीड़िता की बड़ी बहन खेतों में काम करने गयी थी. मातापिता के घर आने पर बच्चों ने घटना की जानकारी उन्हें दी. शाम हो जाने के कारण उन्होंने यह बात किसी को नहीं बतायी.

सुबह पीड़िता के मातापिता ने ग्रामीण मुंडा को इसकी जानकारी दी. लेकिन ग्रामीण मुंडा ने बात को अनसुना कर दिया. मुंडा द्वारा भी घटना को दबाने का प्रयास किया गया. दूसरी ओर पीड़िता के पिता ने बताया कि घटना को अंजाम देने का प्रयास करने वाले सोरेन हांसदा ने भी उन्हें घटना की जानकारी किसी को नहीं देने के लिए धमकाया. घटना की जानकारी अब तक पुलिस को नहीं दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola