जमीन लेकर जनता को भूल गये

चाईबासा : केलेंडे में स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज तथा नवोदय विद्यालय में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों के पद पर स्थानीय बेरोजगार युवाओं की नियुक्ति तथा विद्यार्थियों को नामांकन में प्राथमिकता की मांग अब उपायुक्त तक पहुंचायी गयी है. स्थानीय लोगों ने डीसी का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए बताया है कि दोनों शिक्षा केंद्रों का भवन […]
चाईबासा : केलेंडे में स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज तथा नवोदय विद्यालय में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों के पद पर स्थानीय बेरोजगार युवाओं की नियुक्ति तथा विद्यार्थियों को नामांकन में प्राथमिकता की मांग अब उपायुक्त तक पहुंचायी गयी है.
स्थानीय लोगों ने डीसी का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए बताया है कि दोनों शिक्षा केंद्रों का भवन पूर्ण होने के साथ पठन–पाठन शुरू हो चुका है. पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने शिक्षा केंद्रों के शिलान्यास के दौरान प्रशासन की ओर से जनता का आश्वासन दिया था कि इन दोनों शिक्षा केंद्रों में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी के पद पर स्थानीय लोगों को नियुक्ति दी जायेगी.
दोनों शिक्षा केंद्र के प्रबंधन के राजी होने के बाद जमीन उपलब्ध करायी. लेकिन अब दोनों संस्थान रोजगार व शिक्षा में प्राथमिकता नहीं दे रहे. स्थानीय लोग इस मामले में मानकी, मुंडा, जनप्रतिनिधिगण, बुद्धिजीवी आंदोलित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




