लिपिकों का कार्य बंटवारा

Published at :03 Sep 2013 2:14 AM (IST)
विज्ञापन
लिपिकों का कार्य बंटवारा

जगन्नाथपुर : जगन्नाथपुर अनुमंडल कार्यालय में प्रतिनियुक्त लिपिकों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है. जानकारी देते हुए अनुमंडल पदाधिकारी जयकिशोर प्रसाद ने बताया कि एक सितंबर से यह विभाग प्रभावी होगा. आदेश देते हुए कहा कि संबंधित लिपिक अपने आवंटित कार्यो से संबंधित संचिका, पंजी, कागजात का आदान–प्रदान समय सीमा पर कर […]

विज्ञापन

जगन्नाथपुर : जगन्नाथपुर अनुमंडल कार्यालय में प्रतिनियुक्त लिपिकों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है. जानकारी देते हुए अनुमंडल पदाधिकारी जयकिशोर प्रसाद ने बताया कि एक सितंबर से यह विभाग प्रभावी होगा.

आदेश देते हुए कहा कि संबंधित लिपिक अपने आवंटित कार्यो से संबंधित संचिका, पंजी, कागजात का आदानप्रदान समय सीमा पर कर लें. यह भी कहा कि यदि आवश्यकता पड़ती है तो किसी भी कर्मी से किसी भी प्रकार का सरकारी कार्य कराया जा सकता है.

किसे मिला क्या प्रभार

हरिचरण सिंकु (प्रधान लिपिक)

वर्तमान निलंबित, अंकेक्षण, विधानसभा, लोकसभा प्रश्नोत्तर निरीक्षण, राजस्व, विधि लिपिकों की कार्य पुस्तिका की जांच, आर्म्स, पंचायत संबंधित पत्रचार, कुमारडुंगी प्रखंड, अंचल से संबंधित सामाजिक सुरक्षा पेंशन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन पारिवारिक लाभ.

कुंवर सिंह हेस्सा (लिपिक)

विविध, खनन, स्थापना, निर्वाचन, वनाधिकार, विधि व्यवस्था, समाज कल्याण, अनुमंडल स्तरीय बैठक, अनुमंडल समन्वय समिति, सूचना का अधिकार, सेवा का अधिकार, न्यायालय मझगांव प्रखंड के सामाजिक सुरक्षा पेंशन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन पारिवारिक लाभ.

हरीशचंद्र गोप (नाजिर)

नजारत, भंडार, वाहन आपूर्ति, नोवामुंडी प्रखंड के सामाजिक सुरक्षा पेंशन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन, विधवा, विकलांग पेंशन, पारिवारिक लाभ योजना.

मो. फहीमुद्दीन अंसारी (उर्दू टंकक)

जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, विद्युत, पेयजल, पथ निर्माण संबंधित जांच, इंदिरा आवास योजना, मनरेगा योजना आदि.

सबीना जोजो (लिपिक)

जाति प्रमाण पत्र आवासीय प्रमाण पत्र, ओबीसी प्रमाण पत्र, निर्वाचन, जगन्नाथपुर प्रखंड के सामाजिक सुरक्षा पेंशन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन पारिवारिक लाभ योजना का काम ये देखेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola