खेल से जीतें जनता का दिल : सेठी

Published at :24 Apr 2015 8:29 AM (IST)
विज्ञापन
खेल से जीतें जनता का दिल : सेठी

किरीबुरू : आरएमडी स्तरीय अंतर खान हॉकी चैंपियनशिप प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में काल्टा ने मेघाहातुबुरूको 2-1 से पराजित कर दिया. काल्टा की तरफ से शैलेंद्र बारला एवं निखिल जोजो ने 1-1 गोल किये, जबकि मेघाहातुबुरू की तरफ से मनसा मुंडू ने एक गोल दागा. मेघाहातुबुरू स्थित फीडर हॉकी अकादमी मैदान में आयोजित इस हॉकी […]

विज्ञापन

किरीबुरू : आरएमडी स्तरीय अंतर खान हॉकी चैंपियनशिप प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में काल्टा ने मेघाहातुबुरूको 2-1 से पराजित कर दिया. काल्टा की तरफ से शैलेंद्र बारला एवं निखिल जोजो ने 1-1 गोल किये, जबकि मेघाहातुबुरू की तरफ से मनसा मुंडू ने एक गोल दागा.

मेघाहातुबुरू स्थित फीडर हॉकी अकादमी मैदान में आयोजित इस हॉकी लीग प्रतियोगिता में काल्टा, बसरुवा, मेघाहातुबुरू एवं किरीबुरू की चार टीमें भाग ले रही हैं. दूसरे मैच में काल्टा की टीम ने 3-1 से किरीबुरू को हराकर बढ़त बरकरार रखी . प्रतियोगिता का उद्घाटन महाप्रबंधक डी सेठी ने खेल ध्वज फहरा कर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. उन्होंने दोनों टीमों को शुभकामनाएं दी एवं खेल के जरिये आपसी भाईचारा को मजबूत करने व जनता का दिल जीतने की बात कही.

इस दौरान विजय केबिन घोष, आरएन सत्पथी, मानस रंजन राउत, वीर सिंह मुंडा, सोनू सिरका, आफताब आलम, आलम अंसारी, सिद्धेश्वर बिरुवा, चतुभरुज बेहरा, बी एस बोदरा आदि मौजूद थे. मैच रेफरी बी किस्पोट्टा एवं बिरसा सारुकद मौजूद थे. 24 अप्रैल को बसरुवा-किरीबुरू (9 बजे) व बसरुवा-मेघाहातुबुरू (4 बजे) तथा 25 अप्रैल को बसरुवा-काल्टा (9 बजे), किरीबुरू-मेघाहातुबुरू (12 बजे) तथा फाइनल 25 अप्रैल की शाम चार बजे होगा. आज शाम 4 बजे से काल्टा-किरीबुरू के बीच मुकाबला होना है.

वार्ता बेनतीजा , हड़ताल पर डटे डंपर मालिक

गुवा. बड़ाजामदा माइनिंग एरिया ट्रक ऑनर एसोसिएशन के बैनर तले चल रहे हड़ताल के पांचवे दिन गुरु वार को एसडीओ संतोष सिन्हा ने दोनों पक्षों के बीच वार्ता करायी गयी. लेकिन वार्ता का कोई नतीजा नहीं निकाला. इसके बाद डंपर मालिकों ने हड़ताल पर अड़े रहने की घोषणा की है.

गुरु वार को लगभग घंटे भर चली बातचीत में दोनों पक्ष अपने-अपने तर्क पर अड़े रहे. हड़ताल के कारण अब तक दस करोड से अधिक का कारोबार प्रभावित हुआ है. सोमवार से जारी हड़ताल से कंपनी को भी चूना लग रहा. वहीं रेलवे की माल ढुलाई ठप होने से ट्रांसपोर्टर , डंपर मालिक , पेट्रोल पंप मालिकों को भी आर्थिक क्षति हो रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola