सात पुलिसकर्मी निलंबित हुए

चाईबासा : कोर्ट हाजत से कैदी चेतौव बिरूवा के भागने के मामले में एसपी ने सात पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है. निलंबित किये गये पुलिसकर्मियों में एसआइ सुरेंदर राम, एएसआइ सनाउल्लह खान, एएसआइ तनवीरूल हसनैन, हवलदार वृज किशोर राम, शैलेंद्र कुमार पांडे, कृष्ण नंदन सिंह, कमलेश प्रसाद शामिल हैं. वहीं अवर निरीक्षक तनवीरूल […]
चाईबासा : कोर्ट हाजत से कैदी चेतौव बिरूवा के भागने के मामले में एसपी ने सात पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है. निलंबित किये गये पुलिसकर्मियों में एसआइ सुरेंदर राम, एएसआइ सनाउल्लह खान, एएसआइ तनवीरूल हसनैन, हवलदार वृज किशोर राम, शैलेंद्र कुमार पांडे, कृष्ण नंदन सिंह, कमलेश प्रसाद शामिल हैं.
वहीं अवर निरीक्षक तनवीरूल हुसनैन की शिकायत पर सदर थाना में विचारधीन कैदी के फरार होने की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इधर अब तक फरार आरोपी के संबंध में पुलिस को को सुराग नहीं मिल सका है. इस संबंध में एसपी माइकल राज एस ने कहा कि पुलिसकर्मियों द्वारा ड्य़ूटी में लापरवाही बरतने के कारण कोर्ट हाजत से हत्या का आरोपी चेतौव बिरूवा फरार होने में सफल रहा. इसके लिए चिन्हित सात पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




