गांव में घूमकर पेयजल किल्लत देखें सेवक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Apr 2015 1:07 AM (IST)
विज्ञापन

नोवामुंडी : प्रखंड मुख्यालय में पंचायत सेवकों की बैठक में बीडीओ अमरेन डांग ने पेयजल व स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर काफी सक्रियता दिखायी. डांग ने पंचायत सचिवालय भवन में शिकायत पंजी रखने व पंचायत सेवकों को स्वयं गांव का भ्रमण कर समस्याओं से रू-ब-रू होकर शिकायतों का निदान करने को कहा. गरमी में पेयजल व […]
विज्ञापन
नोवामुंडी : प्रखंड मुख्यालय में पंचायत सेवकों की बैठक में बीडीओ अमरेन डांग ने पेयजल व स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर काफी सक्रियता दिखायी. डांग ने पंचायत सचिवालय भवन में शिकायत पंजी रखने व पंचायत सेवकों को स्वयं गांव का भ्रमण कर समस्याओं से रू-ब-रू होकर शिकायतों का निदान करने को कहा.
गरमी में पेयजल व स्वास्थ्य को प्रमुख समस्याएं बताते हुए शिकायतों का त्वरित निदान करने का निर्देश भी बीडीओ ने दिया. बैठक में इंदिरा आवास व मनरेगा योजनाओं की समीक्षा की गयी.24 अप्रैल को पंचायत दिवस के मौके पर कई कार्यक्रम आयोजन का निर्णय लिया गया.
राशन कार्ड का पारिवारिक सूची सव्रेक्षण में बीएलओ को परेशानी होने पर निराकरण के लिए पांच सुपरवाइजर मनोनीत किया गया है. इसमें जयंती निम्मी होरो, सुबोध प्रमाणिक, रवींद्र कुमार सिंहदेव, शिवदत्त राम व सुमन के नाम शामिल हैं.समीक्षा बैठक में भाग नहीं लेने के कारण बीडीओ ने दिरीबुरू पंचायत के पंचायत सेवक परमेश्वर नायक को शो-कॉज किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




